CLAT & AILET 2024: क्लैट स्कोर कार्ड और NLU प्रवेश परीक्षा के आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
ऐसे में जो स्टूडेंट्स कंसोर्शियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU) द्वारा 3 दिसंबर को आयोजित क्लैट 2024 में सम्मिलित हुए थे वे अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं और CLAT Score Card 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं जो स्टूडेंट्स NLU दिल्ली द्वारा 10 दिसंबर को आयोजित AILET 2024 में सम्मिलित हुए थे वे AILET 2024 Answer Key को आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर एक्टिव लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय समेत देश भर के तमाम लॉ कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं CLAT 2024 और AILET 2024 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट। एक तरफ जहां नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने यूजी और पीजी दाखिले के लिए आयोजित कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के नतीजों की घोषणा कर दी है और इसमें सम्मिलित स्टूडेंट्स को स्कोर कार्ड (CLAT Score Card 2024) जारी कर दिए हैं, वहीं दूसरी तरफ NLU दिल्ली ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट के लिए प्रोविजिनल आंसर-की (AILET Anwer Key 2024) भी जारी कर दिए हैं। दोनों प्रवेश परीक्षाओं के अपडेट रविवार, 10 दिसंबर 2023 को जारी किए गए।
CLAT Score Card 2024: ऐसे करें डाउनलोड स्कोर कार्ड
ऐसे में जो स्टूडेंट्स कंसोर्शियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU) द्वारा 3 दिसंबर 2023 को आयोजित देश भर में बनाए 139 परीक्षा केंद्रों पर क्लैट 2024 प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षार्थी क्लैट परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट, consortiumofnlus.ac.in पर विजिट करें और फिर होम पेज पर ही एक्टिव किए परिणाम से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें। नतीजों के पेज पर कैंडिडेट्स अपना अप्लीकेशन नंबर या एडमिट कार्ड नंबर और अपनी डेट ऑफ बर्थ की डिटेल भरकर परिणाम जान सकते हैं और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CLAT स्कोर कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक
AILET 2024 Answer Key: ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
इसी प्रकार जो स्टूडेंट्स NLU दिल्ली द्वारा रविवार, 10 दिसंबर 2023 को आयोजित AILET 2024 प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे प्रोविजिनल आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट, nationallawuniversitydelhi.in पर एक्टिव लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर दिए गए BA LLB (ऑनर्स) या LLM प्रोविजिनल मास्टर आंसर-की के लिंक में से सम्बन्धित पर क्लिक करके उत्तर कुंजियां डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, दोनों ही कोर्सेस के स्टूडेंट्स इन आंसर-की पर अपनी आपत्तियां भी होम पेज पर एक्टिव लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। इसके लिंक प्रति प्रश्न 500 रुपये के शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।