CLAT Result 2022: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट परिणाम घोषित, स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का ये है तरीका
CLAT Result 2022 CLAT रिजल्ट से पहले एग्जाम की फाइनल आंसर-की 23 जून को जारी की गई थी। इसके बाद अब नतीजे जारी हुए थे। लॉ के यूजी और पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 19 जून को 131 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CLAT Result 2022: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (Common Law Admission Test, CLAT) 2022परिणाम की घोषणा हो चुकी है। 19 जून को आयोजित होने वाले इस एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट लिंक कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (Consortium of National Law Universities) की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर एक्टिव किया गया है। अब ऐसे में CLAT स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। इसके बाद वे स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर क्लैट रिजल्ट जांचने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
How To Check CLAT 2022 Result: क्लैट रिजल्ट जांचने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- consortiumofnlus.ac.in पर जाएं। इसके बाद,
होमपेज पर CLAT 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। अब अपने CLAT आवेदन संख्या / प्रवेश पत्र संख्या और जन्म तिथि की कुंजी और सबमिट करें। अब CLAT 2022 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद,रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें
CLAT 2022 परिणाम से पहले कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (Consortium of National Law Universities) ने UG और PG दोनों प्रोगाम में दाखिले के लिए CLAT 2022 प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। इस पर छात्रों द्वारा उठाए गए प्रश्नों पर विचार करने के बाद CLAT 2022 अंतिम उत्तर कुंजी रिलीज की गई थी। इसके बाद फाइनल आंसर-की के आधार पर CLAT 2022 परिणाम की घोषणा कर दी गई है। CLAT 2022 परीक्षा का आयोजन 19 जून को देश भर के 81 शहरों के 131 केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा के लिए कुल 60,895 पंजीकृत उम्मीदवारों में से, 56472 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। वहीं परीक्षा और परिणाम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज आधिकारिक वेबसाइट- consortiumofnlus.ac.in पर विजिट करत सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।