Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CLAT 2024 Results: क्लैट परीक्षा की फाइनल आंसर-की रिलीज, 10 दिसंबर को घोषित होंगे नतीजे

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 02:50 PM (IST)

    क्लैट रिजल्ट (CLAT 2024 Results) से पहले प्रोविजनल आंसर-की हाल ही में जारी कर दी गई है। परीक्षा के लिए उत्तरकुंजी आधिकारिक वेबसाइट https// consortiumofnlus.ac.in/clat-2024 पर जारी की गई है। प्रोविजनल आंसर-की के बाद उम्मीदवारों को 07 दिसंबर 2023 तक आपत्ति उठाने का मौका दिया गया था। वहीं अब फाइनल आंसर-की आज 09 दिसंबर 2023 को पोर्टल पर जारी किया जाएगा।

    Hero Image
    CLAT 2024 Results: कल होगी कॉमन लॉ एडमिशन रिजल्ट की घोषणा, इस दिन से शुरू होगी काउंसिलिंग

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। क्लैट परीक्षा परिणाम (CLAT 2024 Results) की घोषणा कल की जाएगी। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (Consortium of National Law Universities, NLUs) की ओर से नतीजों का एलान 10 दिसंबर, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट https://consortiumofnlus.ac.in/clat-2024 पर जारी किया जाएगा। वहीं, परीक्षा के लिए फाइनल आंसर-की आज, 09 दिसंबर, 2023 को रिलीज कर दी गई है। यूजी और पीजी प्रोगाम में दाखिले के लिए क्लैट एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स पोर्टल पर जाकर जरूरी डिटेल्स एंटर करके नतीजों की जांच कर सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CLAT 2024 Results: 22 दिसंबर, 2023 तक जमा करें फीस 

    जारी सूचना के अनुसार, यूजी और पीजी प्रोगाम में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 12 दिसंबर, 2023 से शुरू हो जाएगा। वहीं, काउंसलिंग के लिए फीस का भुगतान 22 दिसंबर, 2023 तक किया जा सकेगा।

    CLAT 2024 Results: कॉमन लॉ एडमिशन रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    कॉमन लॉ एडमिशन रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं consortiumofnlus.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर क्लैट 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन जानकारी जमा करें। इसके बाद, CLAT 2024 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब इसे देखें और डाउनलोड करें। इसके बाद उसको प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

    CLAT Answer Key 2024: क्लैट आंसर-की हाल ही में हुई रिलीज

    क्लैट प्रोविजनल आंसर-की हाल ही में जारी कर दी गई है। परीक्षा के लिए उत्तरकुंजी आधिकारिक वेबसाइट https:// consortiumofnlus.ac.in/clat-2024 पर जारी की गई है। प्रोविजनल आंसर-की के बाद उम्मीदवारों को 07 दिसंबर, 2023 तक आपत्ति उठाने का मौका दिया गया था। वहीं, अब फाइनल आंसर-की आज, 09 दिसंबर, 2023 को जारी किया जाएगा। इसके बाद, नतीजों का एलान 10 दिसंबर, 2023 को जारी किया जाएगा। क्लैट परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 

    यह भी पढ़ें: CLAT Answer Key 2024: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट आंसर-की का है इंतजार तो फौरन करें चेक, हो चुकी है रिलीज

    comedy show banner
    comedy show banner