CLAT 2023: क्लैट एग्जाम दिया है तो पढ़ लें ये जरूरी अपडेट, वरना एडमिशन का सपना रह जाएगा अधूरा
CLAT 2023 CLAT 2023 प्रोविजनल फर्स्ट अलॉटमेंट रिजल्ट में कैंडिडेट रैंक एडमिट कार्ड नंबर वर्टिकल रिजर्वेशन और हॉरिजॉन्टल रिजर्वेशन डिटेल्स शामिल होंगे। जारी सूचना के अनुसार पहली सूची में आवंटित उम्मीदवारों को 22 जनवरी 2023 तक सीट आवंटन को फ्रीज कर परिणाम को स्वीकार करना होगा।

एजुकेशन डेस्क। CLAT 2023: क्लैट एग्जाम देने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2023 काउंसलिंग के लिए राउंड 1 अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (Consortium of National Law Universities, NLUs) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2023) के लिए चल रही काउंसलिंग के लिए फर्स्ट प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर रिलीज की गई है। CLAT 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए, जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे आवंटन परिणाम की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉइन करके देख सकते हैं। CLAT 2023 आवंटन परिणाम संस्थान-वार जारी किया गया है। जिन छात्रों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आवश्यकतानुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें, जिससे उनके प्रवेश का सपना अधूरा न रह जाए। आवंटन परिणाम एक पीडीएफ दस्तावेज़ के रूप में जारी किया गया है।
ये डिटेल्स होंगी मेंशन
CLAT 2023 प्रोविजनल फर्स्ट अलॉटमेंट रिजल्ट में कैंडिडेट रैंक, एडमिट कार्ड नंबर वर्टिकल रिजर्वेशन और हॉरिजॉन्टल रिजर्वेशन डिटेल्स शामिल होंगे। जारी सूचना के अनुसार, पहली सूची में आवंटित उम्मीदवारों को 22 जनवरी 2023 तक सीट आवंटन को फ्रीज कर परिणाम को स्वीकार करना होगा। सीट विकल्प को फ्रीज़ करने का मतलब होगा कि वे क्लैट सीट आवंटन के अगले राउंड में भाग लेने में रुचि नहीं रखते हैं।
How to check CLAT counselling 2023 first merit list: क्लैट फर्स्ट अलॉटमेंट लिस्ट की जांच करने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स
क्लैट परिणाम की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in 2023 पर जाना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके CLAT 2023 काउंसलिंग पोर्टल पर लॉग इन करें। अब क्लैट 2023 की पहली आवंटन सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी। अब आवंटन सूची देखने के लिए प्रतिभागी संस्थान सूची पर क्लिक करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।