CLAT 2022 Second Allotment List Out: जारी हुई क्लैट की सेकेंड अलॉटमेंट लिस्ट, 9 जुलाई तक लेना होगा दाखिला
CLAT 2022 Second Allotment List Out कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट का आयोजन 19 जून 2022 को देश भर के 131 परीक्षा केंद्रों में CLAT एग्जाम 2022 को आयोजित किया था। वहीं CLAT परीक्षा का परिणाम 24 जून 2022 को घोषित किया गया था।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CLAT 2022 Second Allotment List Out: क्लैट की सेकेंड अलॉटमेंट लिस्ट रिलीज हो गई है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ( Consortium of National Law Universities, NLUs) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2022 के लिए आज यानी कि, 07 जुलाई को दूसरी सीट आवंटन सूची आधिकारिक वेबसाइट- consortiumofnlus.ac.in पर जारी की है। ऐसे में वे CLAT 2022 योग्य उम्मीदवार, जिन्होंने काउंसलिंग के लिए पंजीकरण किया था, वे लॉग इन करके दूसरी सूची की जांच कर सकते हैं। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि, उन्हें सेकेंड लिस्ट अलॉटमेंट के तहत 9 जुलाई, 2022 तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
CLAT 2022 Second Allotment List Out: ऐसे देखें क्लैट सेकेंड अलॉटमेंट लिस्ट
क्लैट सेकेंड अलॉटमेंट लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ( Consortium of National Law Universities, NLUs) के उम्मीदवार पोर्टल - consortiumofnlus.ac.in पर जाएं। इसके बाद, CLAT 2022 पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें। अब वहां दी गई दूसरी आवंटन सूची पर क्लिक करें। इसके बाद, आवंटन स्थिति के बारे में जानने के लिए अपना रोल नंबर और नाम खोजें। अब लिस्ट आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
वहीं, जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट नहीं हुई है, वे 12 जुलाई, 2022 से शुरू हो रहे तीसरे दौर की काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि ने 19 जून, 2022 को देश भर के 131 परीक्षा केंद्रों में CLAT एग्जाम 2022 को आयोजित किया था। वहीं CLAT परीक्षा का परिणाम 24 जून, 2022 को घोषित किया गया था। CLAT काउंसलिंग पांच राउंड में आयोजित की जा रही है। इसके तहत पहला राउंड पूरा होने के बाद अब दूसरे दौर की प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। बता दें कि CLAT 2022 के स्कोर को 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी द्वारा 5-वर्षीय एलएलबी और एलएलएम प्रोगाम में प्रवेश के लिए स्वीकार किया जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।