CHSE Odisha Class 12 Datesheet 2023: 1 मार्च से शुरू होंगी ओडिशा 12वीं की परीक्षाएं, टाइमटेबल रिलीज
CHSE Odisha Class 12 Datesheet थ्योरी परीक्षाओं के साथ-साथ ओडिशा बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। ओडिशा बोर्ड हायर सेकें ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क। CHSE Odisha Class 12 Datesheet 2023: ओडिशा बोर्ड ने बारहवीं की डेटशीट रिलीज कर दी है। परीक्षाएं 1 मार्च, 2023 से शुरू होंगी। यह परीक्षाएं 5 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (Council of Higher Secondary Education, CHSE, Odisha), ओडिशा ने सभी स्ट्रीम- वाणिज्य, विज्ञान और कला के लिए ओडिशा 12वीं का टाइम टेबल 2023 जारी किया है। साइंस स्ट्रीम के लिए ओडिशा बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा 1 मार्च, 2023 से शुरू होगी, जबकि कला और वाणिज्य के लिए, कक्षा 12 ओडिशा की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होंगी। थ्योरी परीक्षाओं के साथ-साथ ओडिशा बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। ओडिशा बोर्ड हायर सेकेंडरी के छात्रों के लिए प्रोजेक्ट/प्रैक्टिकल परीक्षा 1 फरवरी से 10 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी। अब ऐसे में, जो भी छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे chseodisha.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download Odisha 12th time table 2023: ओडिशा 12वीं कक्षा का टाइमटेबल डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
ओडिशा 12वीं कक्षा का टाइमटेबल डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in पर जाएं। इसके बाद लेटेस्ट अपडेट सेक्शन के तहत, Programme for Annual Higher Secondary Examination 2023’ लिंक पर क्लिक करें। अब कला, विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए ओडिशा 2023 सीएचएसई टाइम टेबल की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी। अब भविष्य के संदर्भ के लिए अपने डिवाइस पर कक्षा 12वीं टाइम टेबल ओडिशा बोर्ड 2023 डाउनलोड करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।
ओडिशा के अलावा, हाल ही में मणिपुर बोर्ड ने भी कक्षा 12 का टाइमटेबल रिलीज किया है। इसके मुताबिक, परीक्षा 23 फरवरी से शुरू होंगी और 1 अप्रैल, 2023 तक चलेगी। परीक्षा अंग्रेजी भाषा के पेपर से शुरू होगी और वैकल्पिक भाषा के पेपर के साथ समाप्त होगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।