SGST21 Examination: छत्तीसगढ़ संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें कब होगा एग्जाम
छत्तीसगढ़ संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन निर्धारित एग्जाम सेंटर्स पर 27 28 व 29 अगस्त 2023 को किया जायेगा। इस परीक्षा के लिए सीजी व्यापम की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया था वे ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज से मांगी गयी डिटेल भरकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
SGST21 Examination: छत्तीगसढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से संयुक्त भर्ती परीक्षा (SGST21) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया था वे अपना एडमिट कार्ड छत्तीसगढ़ व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ भरकर सबमिट करना होगा। सीजी व्यापम की ओर से एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही एग्जाम शेड्यूल भी घोषित कर दिया गया है। संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन 27, 28, व 29 अगस्त 2023 को किया जाएगा।
SGST21 Examination 2021: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
छत्तीसगढ़ संयुक्त भर्ती 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करनी है-
- प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर Admit Card का लिंक दिया गया है उस पर क्लिक करें।
- अब 'संयुक्त भर्ती परीक्षा (SGST21) के कौशल परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र' के लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गयी डिटेल- एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और दिया गया कोड दर्ज करके लॉग इन करें।
- अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
छत्तीसगढ़ संयुक्त भर्ती- SGST21 परीक्षा नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
एग्जाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
सीजी व्यापम की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्डर परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। एग्जाम के समय उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ ही एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से एग्जाम सेंटर पर लेकर जाएं। सभी पदों के लिए अभ्यर्थी एडमिट कार्ड अलग-अलग लेकर जाएँ, बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।