Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandigarh NTT Admit Card 2024: चंडीगढ़ एनटीटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड chdeducation.gov.in पर जारी, ये रहा लिंक

    Updated: Wed, 03 Apr 2024 12:58 PM (IST)

    डिपार्टमेंट एवं एजुकेशन चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी ) पदों पर होने वाली परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी ...और पढ़ें

    Hero Image
    Chandigarh NTT Admit Card 2024 यहां से करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। चंडीगढ़ नर्सरी टीचर एग्जाम 2024 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। डिपार्टमेंट एवं एजुकेशन, चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से एनटीटी 2024 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी किये गए हैं जिसे अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.chdeducation.gov.in पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको मांगी गयी डिटेल दर्ज करनी होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandugarh NTT Admit Card OUT: ऐसे डाउनलोड करने एडमिट कार्ड

    • चंडीगढ़ एनटीटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको क्विक लिंक में आपको एनटीटी की लेटेस्ट अपडेट पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आपको क्लिक हियर लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
    • अब आपको रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको रोल नंबर/ एप्लीकेशन नंबर के साथ डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    • जानकारी भरते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    Chandigarh NTT Admit Card 2024- डायरेक्ट लिंक

    Chandigarh NTT Admit Card 2024: एग्जामिनेशन सेंटर के लिए 5 अप्रैल को प्राप्त होगी जानकारी

    वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर की जानकारी के लिए 5 अप्रैल को दोबारा से वेबसाइट पर विजिट करके जानकारी हासिल करनी होगी। एग्जाम का आयोजन 9 अप्रैल 2024 को किया जायेगा और इसकी टाइमिंग सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- UGC NET जून परीक्षा के लिए अधिसूचना जल्द, PhD दाखिले समेत इस बार से 3 कटेगरी में NTA आयोजित करेगा टेस्ट