Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandigarh JBT Recruitment 2025: चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक भर्ती के लिए एग्जाम शेडयूल जारी, इस डेट में होगी परीक्षा

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 03:10 PM (IST)

    चंडीगढ़ जीबीटी टीचर भर्ती 2025 के लिए डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। साझा की गई डिटेल के मुताबिक इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर को करवाया जायेगा जिसके लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड 30 सितंबर को जारी किये जायेंगे।

    Hero Image
    Chandigarh JBT Recruitment Exam 5 अक्टूबर को होगा आयोजित।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से जूनियर बेसिक टीचर (JBT) भर्ती 2025 के लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। एग्जाम डेट की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर साझा की गई है जिसके मुताबिक इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर 2025 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था वे डेट को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियों को आगे बढ़ा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एडमिट कार्ड 30 सितंबर को होंगे जारी

    चंडीगढ़ जीबीटी टीचर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र 30 सितंबर को विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट chdeducation.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे जिसके बाद सभी आवेदनकर्ता ऑनलाइन माध्यम से ही इसे डाउनलोड कर पाएंगे। किसी भी अभ्यर्थी को पर्सोनल रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जायेंगे।

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

    • चंडीगढ़ जीबीटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले chdeducation.gov.in पर जाना होगा।
    • यहां आपको क्विक लिंक में Latest updates w.r.t JBTs पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको अगले पेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
    • अब यह आपको रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको रोल नंबर/ एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    • इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

    महत्वपूर्ण तिथियां

    आवेदन स्टार्ट होने की तिथि 7 अगस्त 2025
    फॉर्म भरने की लास्ट डेट 28 अगस्त 2025
    फीस जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2025
    एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 30 अगस्त 2025
    एग्जाम डेट 5 अक्टूबर 2025
    रिजल्ट जारी होने की तिथि घोषित की जाएगी

    कितने पदों पर होनी है भर्ती

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 218 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसमें से कैटेगरी के अनुसार जनरल के लिए 111 पद, ओबीसी के लिए 44 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 22 पद और एससी वर्ग के लिए 41 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- RRB Paramedical Recruitment 2025: आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती लिए एप्लीकेशन डेट एक्सटेंड, अब 18 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन का मौका

    comedy show banner
    comedy show banner