SSC CGL Tier 1 Result 2024: इस दिन हो सकती है सीजीएल टियर 1 रिजल्ट की घोषणा, नोट कर लें डेट
कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर II परीक्षा का आयोजन 18 19 और 20 जनवरी 2025 को किया जाएगा। इस चरण की परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने पहले चरण यानी कि सीजीएल टियर 1 एग्जाम में सफलता प्राप्त की हो। दूसरे चरण की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार इसे जरूरी डिटेल्स एंटर करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीजीएल टियर 1 रिजल्ट का इंतजार लंबा होता जा रहा है। परीक्षार्थी लंबे समय से नतीजों की राह देख रहे हैं। कर्मचारी चयन आयोग ने भी इस बारे में कोई ऑफिशियल सूचना जारी नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि नतीजो का एलान जल्द हो सकता है। एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नतीजे इसी सप्ताह जारी हो सकते हैं। सटीक डेट की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स आधिाकरिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल परिणाम 2024 जारी होने के बाद चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे-पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। यह एंटर करने के बाद उम्मीदवारों के सामने नतीजों की पीडीएफ प्रदर्शित हो जाएगी। कैंडिडेट्स चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
How to Check SSC CGL Exam Tier 1 Result 2024: कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 1 परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। अब, परिणाम टैब खोलें। अब सीजीएल पेज पर जाएं। रिजल्ट पीडीएफ खोलें। यहां रोल नंबर का उपयोग करके अपना टियर 1 परिणाम जांचें। साथ ही इसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।
SSC CGL Exam Tier 1 Result 2024: 9 से 24 सितंबर तक हुई थी परीक्षा
एसएससी ने 9 सितंबर से 24 सितंबर, 2024 तक कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 1 परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी 3 अक्टूबर, 2024 को जारी की गई थी। इसके बाद, अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। कैंडिडेट्स को इसके लिए 8 अक्टूबर, 2024 तक का समय दिया गया था। बता दें कि इस यह भर्ती अभियान के माध्यम से भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों और वैधानिक निकायों या अन्य में समूह 'बी' और समूह 'सी' के 17727 पदों को भरेगा। इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेसबाइट पर विजिट करना होगा।
बता दें कि हाल ही में आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज कर दी है। यह परीक्षा शहर सूचना की यह पर्ची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। कैंडिडेट्स जरूरी डिटेल्स एंटर करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।