CGBSE Result 2022 Date 2022: 14 मई को घोषित हो सकते हैं छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे
CGBSE Result 2022 Date 2022 छत्तीसगढ़ बोर्ड के सचिव वीके गोयल ने कहा है कि CGBSE 10वीं 12वीं के परिणाम 2022 14 मई 2022 को घोषित होने की संभावना है। छ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CGBSE Result 2022 Date: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (Chhattisgarh Board of Secondary Education, CGBSE) जल्द ही 10वीं, 12वीं के नतीजे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर रिलीज करेगा। सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मई के दूसरे सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने मीडिया रिपोर्ट में बताया है कि सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं के परिणाम 2022 के जल्द ही घोषित होने की उम्मीद की जा सकती है, क्योंकि मूल्यांकन के बाद की प्रक्रिया पूरी होने वाली है। वहीं इस संबंध में छत्तीसगढ़ बोर्ड के सचिव वीके गोयल ने कहा है कि CGBSE 10वीं, 12वीं के परिणाम 2022 14 मई, 2022 को घोषित होने की संभावना है।
CGBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का आयोजन 3 से 23 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं CGBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 2 मार्च 2022 को शुरू हुई और 30 मार्च 2022 को समाप्त हुई थी। छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा में 8 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel) ने परिणाम के पहले ही सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं टॉपर्स 2022 के लिए इनाम पहले ही निर्धारित कर दिया है। सीएम ने छत्तीसगढ़ बोर्ड के टॉपर्स के लिए हेलीकॉप्टर की सवारी की घोषणा की है। सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं टॉपर्स 2022 घोषित किए जाने वाले 10 छात्रों को पुरस्कार दिया जाएगा। CGBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स ध्यान दें कि परिणाम 2022 घोषित होने के बाद छात्र अपना परिणाम CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर देख सकेंगे।
पास होने के लिए चाहिए 33 फीसदी अंक
CGBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में कम से कम 33% कुल अंक प्राप्त होने चाहिए। इसके साथ ही सभी विषयों को 33% अंकों को योग्य माना जाना चाहिए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।