Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CG Vyapam PAT 2023 Result OUT: छत्तीसगढ़ प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट रिजल्ट घोषित, यहां से चेक करें नतीजे

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Tue, 08 Aug 2023 12:11 PM (IST)

    CG Vyapam PAT 2023 Result छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (CG PAT 2023) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही सीजी व्यापम की ओर से मेरिट लिस्ट एवं फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गयी है। अभ्यर्थी रिजल्ट एवं आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट या इस पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

    Hero Image
    CG Vyapam PAT 2023: सीजी प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट रिजल्ट एवं फाइनल आंसर की जारी।

    CG Vyapam PAT 2023 Result OUT: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (CG PAT 2023) रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने सीजी पी.ए.टी./पी.व्ही.पी.टी. प्रवेश परीक्षा 2023 में भाग लिया था वे अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सीजी व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाना होगा। रिजल्ट जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गयी है। अभ्यर्थी आंसर की एवं रिजल्ट/ मेरिट लिस्ट इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CG Vyapam PAT 2023 Result: ऐसे चेक करें परिणाम

    • CG PAT/ PVPT 2023 रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
    • वेबसाइट के होम पेज पर Result & Merit List के लिंक पर क्लिक करना है।
    • अब आपको PAT/PVPT 2023 | Result लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आपको नए पेज पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन बटन पर क्लिक करना है।
    • आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं।

    -CG PAT/ PVPT 2023 रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

    -CG PAT/ PVPT 2023 मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    CG Vyapam PAT 2023 Final Answer Key: यहां से डाउनलोड करें फाइनल आंसर की

    सीजी व्यापम की ओर से प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट 2023 का रिजल्ट जारी होने के साथ ही फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गयी है। आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गयी है। अभ्यर्थी आंसर की के द्वारा अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान रखें की फाइनल आंसर की अंतिम एवं सर्वमान्य होगी, अंतिम उत्तर कुंजी पर किसी भी प्रकार से आपत्ति/ शिकायत दर्ज नहीं की जा सकती है।

    CG Vyapam PAT 2023 Final Answer Key डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।