Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CEED, UCEED 2023 Answer key: आईआईटी बॉम्बे ने सीईईडी, यूसीईईडी आंसर-की जारी, इन सिंपल स्टेप्स से करें डाउनलोड

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 24 Jan 2023 05:29 PM (IST)

    CEED UCEED 2023 Answer key CEED UCEED आंसर-की के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से 26 जनवरी 2023 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है। यूजी पीजी दोनों प्रोगाम के लिए परीक्षा 22 जनवरी 2023 को आयोजित हुई थी।

    Hero Image
    आईआईटी बॉम्बे ने सीईईडी और यूसीईईडी परीक्षा के लिए आसंर-की रिलीज कर दी है।

    एजुकेशन डेस्क। CEED, UCEED 2023 Answer key: आईआईटी बॉम्बे ने सीईईडी और यूसीईईडी परीक्षा के लिए आसंर-की रिलीज कर दी है। संस्थान ने आज, 24 जनवरी, 2023 को दोनों परीक्षाओं के लिए ड्राफ्ट उत्तर कुंजी पार्ट A के लिए जारी की है। CEED परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तरकुंजी को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर जाकर लॉगइन करना होगा। वहीं, UCEED एग्जाम की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को uceed.iitb.ac.in पर लॉगइन करना होगा। अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए आसान स्टेप्स से भी आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूसीईईडी परीक्षा आंसर-की डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    सीईईडी परीक्षा आंसर-की डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    How to download CEED, UCEED 2023 Draft Answer Key: सीईईडी और यूसीईईडी परीक्षा आंसर-की डाउनलोड करने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स  

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in या ceed.iitb.ac.in पर जाना होगा।इसके बाद होमपेज पर, ड्राफ्ट उत्तर कुंजी के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें। अब आपकी CEED, UCEED उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। अब उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और इसके साथ अपने उत्तरों का मिलान करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

    इस तारीख तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

    CEED, UCEED आंसर-की के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से 26 जनवरी, 2023 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है। यूजी और पीजी दोनों कार्यक्रमों के लिए परीक्षा 22 जनवरी, 2023 को आयोजित की गई थी।

    इस तारीख को जारी होगा परिणाम

    UCEED, CEED 2023 का परिणाम 07 मार्च, 2023 को जारी किया जाएगा। यह नतीजे भी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। वहीं, परीक्षा और परिणाम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।  

    comedy show banner