Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE Result 2022 Term 2: सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट इस महीने की किस तारीख को होगा घोषित, यहां जानें अपडेट

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Thu, 07 Jul 2022 10:33 AM (IST)

    CBSE Result 2022 Term 2 इस साल सीबीएसई 10वीं 12वीं टर्म 2 परीक्षा 2022 के लिए लगभग 35 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। वहीं सीबीएसई कक्षा 10 के लिए कुल 21 ल ...और पढ़ें

    Hero Image
    सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किया जाएगा।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CBSE Result 2022 Term 2: सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट को लेकर उम्मीद जा रही है कि, यह परिणाम जल्द ही घोषित होने वाले हैं। हालांकि बोर्ड ने फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना तो शेयर नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में यह संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा अगले सप्ताह में 15 जुलाई, 2022 तक सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं टर्म 2 परिणाम जारी होने की उम्मीद है। लेकिन स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि चूंकि अभी CBSE ने इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, इसलिए बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल cbseresults.nic.in पर सूचना का इंतजार करें। वहीं जैसे ही परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2022 टर्म 2 की जांच करने के लिए, छात्र रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर एंटर करके अपना स्कोर देख सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीबीएसई बोर्ड ने इस शैक्षणिक वर्ष में, कोविड -19 महामारी को ध्यान में रखते हुए दो टर्म में परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया था। इसके तहत, टर्म -1 की परीक्षा नवंबर और दिसंबर 2021 में आयोजित की गई थी। वहीं टर्म सेकेंड की परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से 24 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी। दोनों परीक्षाओं का पैटर्न अलग था। इसके मुताबिक, टर्म I परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की थी, जबकि टर्म 2 की परीक्षा डिस्क्रिप्टिव थी।

    How to check CBSE 10th, 12th result 2022 online: सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं। इसके बाद, 'दसवीं कक्षा परिणाम 2022' या 'सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2022' लिंक पर क्लिक करें। अब दिए गए स्थान में बोर्ड रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर दर्ज करें। इसके बाद, सबमिट' बटन पर क्लिक करें। अब सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10, 12 परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। अब सीबीएसई परिणाम 2022 कक्षा 10, 12 डाउनलोड करें और इसे भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।