Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE Compartment Result 2023: इस सप्ताह घोषित हो सकता है सीबीएसई 10th, 12th रिजल्ट, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 26 Jul 2023 12:18 PM (IST)

    CBSE Class 10th 12th Compartment Result 2023 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सीबीएससी कक्षा 10वीं एवं 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम का रिजल्ट इस सप्ताह जारी किये जा सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स मांगी गयी जानकारी दर्ज करके नतीजे चेक कर सकेंगे। इस वर्ष 10वीं एग्जाम का आयोजन 17 से 22 जुलाई एवं 12वीं स्क्रूटिनी एग्जाम का आयोजन 17 जुलाई को किया गया था।

    Hero Image
    CBSE Compartment Result 2023: जल्द घोषित होगा सीबीएसई कंपार्टमेंट रिजल्ट।

    CBSE Compartment Result 2023: सीबीएसई कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन 17 से 22 जुलाई तक एवं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षाओं का आयोजन 17 जुलाई 2023 को कई शिफ्टों में किया गया था। परीक्षाएं संपन्न होने के बाद छात्र-छात्राओं को अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार है ताकि वे आगे किसी कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकें। नतीजे जारी होने का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स को बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10th, 12th सप्लीमेंट्री एग्जाम का रिजल्ट इसी सप्ताह घोषित होने की संभावना है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गयी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE Class 10th, 12th Compartment Result 2023: cbse.gov.in पर घोषित किया जायेगा रिजल्ट

    सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर घोषित किया जाएगा जहां से आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा आप रिजल्ट पोर्टल cbseresults.nic.in पर जाकर भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जांचने के लिए आपको मांगी गयी जानकारी दर्ज करनी होगी।

    CBSE Compartment Result 2023: इन आसान स्टेप्स से चेक कर सकेंगे नतीजे

    • सीबीएससी कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना है।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको 10th एवं 12th कंपार्टमेंट रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा।
    • आपको जिस भी कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
    • आप आपको रोल नंबर, स्कूल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    • आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी कर सकते हैं।

    सीबीएसई की ओर से कंपार्टमेंट/स्क्रूटिनी एग्जाम प्रतिवर्ष आयोजित किये जाते हैं। इस परीक्षा वे स्टूडेंट्स भाग लेते हैं जो एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो जाते हैं। इस वर्ष 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम एक दिन में संपन्न करवाया गया था वहीं 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षाएं 17 से 22 जुलाई 2023 तक आयोजित हुई थी।

    comedy show banner
    comedy show banner