Move to Jagran APP

सीबीएसई ने 12वीं में अंग्रेजी के पेपर का पैटर्न बदला, जानिए क्या हुए बदलाव

सीबीएसई ने 12वीं के अंग्रेजी कोर के प्रश्न पत्र में बदलाव किया है। इसमें अब 40 की जगह 35 प्रश्न ही पूछे जाएंगे।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 25 Feb 2019 03:08 PM (IST)Updated: Mon, 25 Feb 2019 03:08 PM (IST)
सीबीएसई ने 12वीं में अंग्रेजी के पेपर का पैटर्न बदला, जानिए क्या हुए बदलाव
सीबीएसई ने 12वीं में अंग्रेजी के पेपर का पैटर्न बदला, जानिए क्या हुए बदलाव

देहरादून, जेएनएन। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के अंग्रेजी कोर के प्रश्न पत्र में बदलाव किया है। इसमें अब 40 की जगह 35 प्रश्न ही पूछे जाएंगे। बोर्ड की मानें तो यह बदलाव पाठ्यक्रम विशेषज्ञों के फीडबैक के बाद किया गया है। इसकी जानकारी बोर्ड ने वेबसाइट के माध्यम से दी है। बोर्ड ने रीडिंग और राइटिंग दोनों ही सेक्शन में बदलाव किया है। अंग्रेजी कोर विषय की परीक्षा दो मार्च को होगी। 

loksabha election banner

बोर्ड की मानें तो 2018 के प्रश्न पत्र पैटर्न में इस बार कई अंतर है। अभी तक पैसेज लिखने में परीक्षार्थी को काफी शब्दों में उत्तर देना होता था। एक पैसेज 1100 से 1200 और दूसरा पैसेज चार से पांच सौ शब्दों में लिखना होता था। छात्रों की सुविधा के लिए पैसेज में शब्द संख्या कम कर दी गई है। अब 12 सौ शब्द वाले पैसेज को आठ सौ में ही उत्तर देना होगा। सेक्शन ए यानी रीडिंग पार्ट में 30 अंकों के अब 19 प्रश्न रहेगा। अब तक 30 अंक के 24 प्रश्न रहते थे। 

मुख्य बदलाव 

- मल्टीपल च्वाइस वाले प्रश्न की संख्या अब पांच होगी।  

- विस्तृत प्रश्न एक की जगह दो रहेगा। दीर्घ उत्तरीय पांच-पांच अंकों के होंगे। 

- अति लघु उत्तरीय की संख्या 16 से कम करके नौ कर दी गई है। 

- शॉट प्रश्न अब एक नहीं बल्कि दो-दो अंकों का होगा। लघु प्रश्न में अब एक नहीं बल्कि तीन सवाल रहेंगे। - वोकेबलरी वाले प्रश्नों की संख्या अब एक की जगह तीन होगी। यह अति सूक्ष्म प्रश्न में रहेगा।  

- 40 की जगह अब 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। 

- रीडिंग और राइटिंग दोनों ही सेक्शन में किया गया बदलाव। 

यह भी पढें: मेडिकल कॉलेज में जितने मानक होंगे पूरे, उतनी ही सीट की मान्यता

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: विश्वविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी का मानदेय हुआ 50 हजार

यह भी पढ़ें: गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की परीक्षा समाप्ति के 40 दिनों में घोषित हो जाएंगे रिजल्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.