विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE Board Result 2023 Date: क्या अगले बुधवार को घोषित होंगे सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे?

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Wed, 03 May 2023 03:41 PM (IST)Updated: Wed, 03 May 2023 03:51 PM (IST)

CBSE Board Result 2023 Date केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर सीबीएसई रिजल्ट 2023 डेट को लेकर कोई ...और पढ़ें

CBSE Board Result 2023 Date: ऐसे में सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।
CBSE Board Result 2023 Date: ऐसे में सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

CBSE Board Result 2023 Date: सीबीएसई बोर्ड से सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं की परीक्षाओं सम्मिलित हुए 38 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा जल्द ही की जानी है। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर सीबीएसई रिजल्ट 2023 डेट को लेकर कोई भी अपडेट जारी नहीं किया है, लेकिन बोर्ड के अधिकारियों से मिली जानकारी के साथ प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा कि परिणाम 10 मई (अगले बुधवार) को ही जारी किए जाएंगे, ऐसा निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - CBSE Board Result 2023: सीबीएसई 10th, 12th के 38 लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, जल्द आ सकता है रिजल्ट!

सीबीएसई बोर्ड द्वारा इस साल की आयोजित कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे तैयार किए जा चुके हैं और अब परिणाम घोषित किए जाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बोर्ड द्वारा जल्द ही परीक्षा परिणाम की तारीख व समय की जानकारी के लिए अपडेट जारी किया जा सकता है। परीक्षार्थी ऐसे में सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

यह भी पढ़ें - LIVE CBSE Board Result 2023 Updates: सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट डेट जल्द, प्रैक्टिकल में फेल होने पर नहीं देगा होगा थ्योरी एग्जाम

बता दें कि सीबीएसई ने 21.86 लाख छात्र-छात्राओं के लिए कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की थीं। दूसरी तरफ, कक्षा 12 के 16.96 लाख स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 5 मार्च तक किया गया था।

यह भी पढ़ें - CBSE Board Result Date: उमंग और डिजीलॉकर ऐप पर भी होगा जारी, देखें डिटेल

यह भी पढ़ें - CBSE Board Result Date: प्रैक्टिकल में फेल होने पर नहीं देगा होगा थ्योरी एग्जाम, यहाँ देखें नोटिफिकेशन