यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CBSE Board Result 2023: सीबीएसई 10th, 12th के 38 लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, जल्द आ सकता है रिजल्ट!
CBSE Board Result 2023 सीबीएसई बोर्ड से परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड की ओर से मई के दूसरे ...और पढ़ें

CBSE Board Result 2023: सीबीएससी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में इस वर्ष 38 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है। इन सभी स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन की ओर से छात्रों का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। परिणाम सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी किये जायेंगे। जो भी विद्यार्थी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए हैं वे रिजल्ट घोषित होने अपने परिणाम की जाँच कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को स्कूल कोड, रोल नंबर दर्ज करना होगा।
CBSE Board Result 2023: कब जारी हो सकता है रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड की ओर से कापियों की मूल्यांकन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है जिसके बाद रिजल्ट की घोषणा मई के दूसरा सप्ताह में की जा सकती है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना अभी जारी नहीं की गयी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही सीबीएसई बोर्ड की ओर से रिजल्ट संबंधित जानकारी साझा की जाएगी।
सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन 14 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की गयी थीं। इसके अलावा 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन 14 फरवरी से 05 मार्च तक किया गया था। परीक्षा में कुल 38,83,710 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
CBSE Board Result 2023: कैसे देख सकेंगे रिजल्ट
स्टूडेंट्स सीबीएससी 10th, 12th रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने पर स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in या www.cbse.gov.in पर जाना होगा। आपको जिस भी कक्षा का रिजल्ट देखना है उस लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपको रिजल्ट जांचने के लिए मांगी गयी जानकारी को दर्ज करके सबमिट करना होगा। आपका रिजल्ट एक नहीं विंडो पर खुल जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल नंबर, डेट ऑफ वर्थ की जरूरत होगी।
