यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CBSE Board Result Date: प्रैक्टिकल में फेल होने पर नहीं देगा होगा थ्योरी एग्जाम, यहाँ देखें नोटिफिकेशन
CBSE Board Result Date सीबीएसई बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर एक नया संशोधन किया गया है। इस वर्ष से जो ...और पढ़ें

CBSE Board Result Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं एवं 12वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। इसी को लेकर सीबीएसई की ओर से रिजल्ट जारी होने से पहले 38 लाख स्टूडेंट्स के लिए नोटिफिकेशन जारी कर एक नयी खुशखबरी दी गयी है। जिन उम्मीदवारों ने इस वर्ष 10th, एवं 12th बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया और किसी कारणवश प्रैक्टिकल एग्जाम में फेल हो जाते हैं उनको इस वर्ष से थ्योरी एग्जाम नहीं देना होगा। सीबीएसई की ओर से यह घोषणा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी गयी है। छात्र-छात्राएं नोटिफिकेशन सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या cbse.gov.in या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई की ओर से जारी की गयी संशोधन नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें-
CBSE Board Result Date: क्या है संशोधन
सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एक संशोधन किया गया गया है। पुराने नियम के अनुसार अभी तक जो स्टूडेंट्स प्रैक्टिकल एग्जाम में फेल हो जाते थे उनको प्रैक्टिकल के साथ थ्योरी एग्जाम भी देना होता था जिसमें अब सीबीएसई की ओर से संशोधन किया गया है। नए नियम के अनुसार अब प्रैक्टिकल में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को थ्योरी एग्जाम नहीं देना होगा। उनको केवल प्रैक्टिकल एग्जाम ही देना होगा जो स्कूल लेवल पर ही संपन्न कराया जायेगा। इसके साथ जो स्टूडेंट किसी कारणवश प्रैक्टिकल एग्जाम में भाग नहीं ले पाते हैं उनका भी निपटान भी इसी नियम के अनुसार किया जायेगा।
सीबीएसई ने बताया कि जो उम्मीदवार प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल हो जाते हैं और थ्योरी एग्जाम में पास हो जाते हैं तो उनको केवल प्रैक्टिकल परीक्षा देनी होगी। थ्योरी के अंक कैरी फॉरवर्ड हो जायेंगे।
CBSE Board Result Date: कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट एग्जाम में भी किया गया संशोधन
इस संशोधन के अलावा कुछ दिन पहले सीबीएसई की ओर से एक और संशोधन किया गया था। इस संशोधन के अनुसार इस साल से छात्र-छात्राओं के लिए कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट एग्जाम का आयोजन नहीं किया जायेगा। इसकी जगह पर बोर्ड की ओर से सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर बताया गया कि कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट एग्जाम का नाम बदलकर सप्लीमेंट्री एग्जाम किया गया है और इसमें वे सभी स्टूडेंट्स भाग ले सकेंगे जो कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट एग्जाम में भाग लेते थे। इसके साथ इसमें योग्यता एवं मानदंड में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
