विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE Board Result Date: उमंग और डिजीलॉकर ऐप पर भी होगा जारी, देखें डिटेल

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Wed, 03 May 2023 12:43 PM (IST)Updated: Wed, 03 May 2023 12:52 PM (IST)

CBSE Board Result Date सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं एवं 12वीं कक्षा में शामिल हुए 38 लाख स्टूडेंट्स का ...और पढ़ें

CBSE Board Result Date, उमंग और डिजीलॉकर ऐप से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट।
CBSE Board Result Date, उमंग और डिजीलॉकर ऐप से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट।

CBSE Board Result Date: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से जल्द ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले दोनों ही कक्षाओं के 38 लाख स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड की ओर से मई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी होने से संबंधित नोटिफिकेशन जारी की जा सकती है। बोर्ड की ओर से 10th, 12th रिजल्ट से जुड़ी नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर या ट्विटर हैंडल पर शेयर की जा सकती है।

CBSE Board Result Date: ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ऐप पर भी जारी होगा परिणाम

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थी अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाकर प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा स्टूडेंट्स ऐप के माध्यम से भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट डिजीलॉकर या ऐप से डाउनलोड कर सकेंगे। नतीजे चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

CBSE Board Result Date: 38 लाख स्टूडेंट्स जल्द खत्म होगा इंतजार

सीबीएसई बोर्ड 2023 की परीक्षाओं में इस वर्ष कुल 38,83,710 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था जिसमें से कक्षा 10वीं में 21,86,940 विद्यार्थी एवं 12वीं कक्षा में 16,96,770 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इन सभी स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है। सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 5 मार्च 2023 तक किया गया था।

CBSE Board Result Date: इस वर्ष से आयोजित होगी इम्प्रूवमेंट परीक्षा

छात्र-छात्राओं की जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की ओर से इस वर्ष से कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट एग्जाम का आयोजन नहीं किया जायेगा। बोर्ड की ओर से इन परीक्षाओं का नाम बदलकर सप्लीमेंट्री एग्जाम कर दिया गया है। इस एग्जाम में वे सभी उम्मीदवार पात्र होंगे जो कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट एग्जाम में भाग ले सकते थे।

CBSE Board Result 2023: इस साल नहीं होगा कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट एग्जाम, 38 लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर