Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई 12वीं भौतिक विज्ञान का पेपर हुआ संपन्न, ऐसा रहा प्रश्न पत्र का स्तर

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 04 Mar 2024 03:44 PM (IST)

    सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से आज यानी 4 मार्च 2024 को भौतिक विज्ञान का पेपर संपन्न करवाया गया है। यह एग्जाम सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक संपन्न करवाया गया है। इस एग्जाम में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के अनुसार इस बार पेपर का स्तर न ही कठिन और न ही सरल होकर मध्यम स्तर का था।

    Hero Image
    CBSE Board Exam 2024: भौतिक विज्ञान का पेपर संपन्न, ये रहा एग्जाम एनालिसिस।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 12वीं का पेपर आज यानी 4 मार्च 2024 को देशभर में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित किया गया है। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक संपन्न करवाया गया है। भौतिक विषय की परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स और विशेषज्ञों के द्वारा इस पेपर का स्तर मध्यम बताया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनके अनुसार पेपर न ही ज्यादा सरल था और नहीं ज्यादा कठिन। एग्जाम में सामान्य प्रश्नों के साथ ही न्यूमेरिकल वाले सवालों की संख्या भी अच्छी थी। जिन स्टूडेंट्स की तैयारी बेहतर थी उन्हें प्रश्न पत्र को हल करने में कोई ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है।

    5 सेक्शन के अंतर्गत पूछे गए कुल 33 सवाल

    फिजिक्स का पेपर कुल 5 सेक्शन में बंटा होता है जिसके लिए कुल 70 अंक निर्धारित होते हैं। सेक्शन A में कुल 16 सवाल पूछे गए। प्रत्येक सही उत्तर के लिए छात्रों को एक अंक प्रदान किया जाएगा। दूसरे सेक्शन में कुल शॉर्ट आंसर के लिए 5 प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक उत्तर के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। तीसरा सेक्शन 21 अंकों के लिए पूछा गया है जिसमें उम्मीदवारों से 7 सवाल पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।

    चौथे सेक्शन में 2 लॉन्ग आंसर हल करने थे। इस सेक्शन के लिए 8 अंक निर्धारित हैं। अंत में पांचवें सेक्शन में 3 प्रश्न हल करने थे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।

    पेपर दे चुके स्टूडेंट्स इसी प्रकार से अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने प्रदर्शन का अनुमान लगा सकते हैं।

    आपको बता दें कि सीबीएसई की ओर से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक किया जाएगा। इस बार दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर 39 लाख से अधिक स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Board Exam Tips: किसी विषय का पेपर खराब होने से बाकी एग्जाम पर न पड़ने दें असर, अन्य सब्जेक्ट पर ध्यान देकर सुधारें परिणाम