Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    CBSE Board 12th Result 2022: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में त्रिवेंद्रम रीजन के छात्र अव्वल, देखें ऑल इंडिया लिस्ट

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Fri, 22 Jul 2022 11:38 AM (IST)

    CBSE Board 12th Result 2022 सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की आज 22 जुलाई की सुबह घोषणा के साथ ही साथ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए आकड़ों के अनुसार सीनियर सेकेंड्री की परीक्षाओं में त्रिवेंद्रम रीजन के स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत सबसे अधिक है।

    Hero Image
    सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 में जाने ऑल-इंडिया के स्टूडेंट्स का प्रदर्शन।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CBSE Board 12th Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) की दो चरणों (टर्म 1 और टर्म 2) में आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड द्वारा सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा आज शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 को सुबह की गई। इसके साथ ही परिणाम और स्कोर कार्ड देखने के लिए सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक को परीक्षा पोर्टल, cbseresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया, जिसके माध्यम से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से परीक्षार्थी अपना परिणाम और स्कोर कार्ड देख सकते हैं। इसके साथ ही, सीबीएसई बोर्ड द्वारा आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस बार की 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 92.71 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - CBSE Class 12 Result 2022: सीबीएसई बोर्ड 12वीं की मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी डिजीलॉकर से करें डाउनलोड

    यह भी पढ़ें - CBSE 12th Toppers 2022: नोएडा की युवाक्षी विज को मिले 500 में से 500 अंक, देखें टापर्स की लिस्ट

    यह भी पढ़ें - CBSE 12th Result 2022: घोषित हुए सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे, 92.71 फीसदी स्टूडेंट्स पास

    CBSE Board 12th Result 2022: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में त्रिवेंद्रम रीजन के छात्र अव्वल, देखें ऑल इंडिया लिस्ट

    दूसरी तरफ, सीबीएसई द्वारा जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2021-22 की सीनियर सेकेंड्री बोर्ड परीक्षाओं में त्रिवेंद्र रीजन के स्टूडेंट्स सबसे अधिक सफल घोषित किए गए हैं, इनका पास प्रतिशत 98.83 फीसदी रहा। जबकि, दूसरे स्थान पर दक्षिण भारत के ही बेंगलूरू रीजन के स्टूडेंट्स हैं, जिनका पास प्रतिशत 98.16 फीसदी रहा। वहीं, बात करें अगर दिल्ली की तो राष्ट्रीय राजधानी के दोनों रीजन – दिल्ली ईस्ट और दिल्ली वेस्ट के स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 96.29 रहा और ये क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। सीबीएसई द्वारा निर्धारित ऑल इंडिया के विभिन्न रीजन में स्टूडेंट्स की पास प्रतिशत सारणी निम्नलिखित है-

    1. त्रिवेंद्रम – 98.83
    2. बेंगलूरू – 98.16
    3. चेन्नई – 97.79
    4. दिल्ली ईस्ट – 96.29
    5. दिल्ली वेस्ट – 96.29
    6. अजमेर – 96.01
    7. चंडीगढ़ – 95.98
    8. पंचकूला – 94.08
    9. गुवाहाटी – 92.06
    10. पटना – 91.20
    11. भोपाल – 90.74
    12. पुणे – 90.48
    13. भुवनेश्वर – 90.37
    14. नोएडा – 90.27
    15. देहरादून – 85.39
    16. प्रयागराज – 83.71

    यह भी पढ़ें - CBSE Class 12th Result 2022 Out: सीबीएसई ने स्टूडेंट्स को किया सरप्राइज, cbseresults.nic.in पर 12वीं रिजल्ट जारी, जानें कैसे कर पाएंगे चेक