Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    CBSE 12th Result 2022: cbseresults.nic.in पर सीबीएसई12वीं रिजल्ट जारी, यहां जानें कैसे कर पाएंगे चेक

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Fri, 22 Jul 2022 11:13 AM (IST)

    CBSE Class 12th Result 2022 Out सीबीएसई 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए आज यानी कि 22 जुलाई 2022 का दिन काफी अहम हो गया है। बोर्ड ने लंबे इंतजार को खत्म कर दिया है। आज 12वीं टर्म- 2 के नतीजे आधिकारिक पोर्टल पर घोषित हो गए हैं।

    Hero Image
    सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित हो चुके हैं।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क।  CBSE Class 12th Result 2022 Out : सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के स्टूडेंट्स को सरप्राइज दे दिया है। बिना किसी नोटिफिकेशन या पूर्व सूचना के सीधे ही 12वीं टर्म- 2 के नतीजे जारी कर दिए हैं। नतीजों का लिंक आधिकारिक वेबसाइट https://cbseresults.nic.in/ पर एक्टिव कर दिया गया है। अब ऐसे में, जो भी स्टूडेंट्स 12वीं कक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे थे, वे पोर्टल पर जाकर अपने स्कोर चेक कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे देखने के लिए सीधे इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं  

    यह भी पढ़ें - CBSE 12th Result 2022: घोषित हुए सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

    सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 ऑनलाइन चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं और रिजल्ट पर क्लिक करें। इसके बाद, या सीधे results.cbse.nic.in पर जाएं। अब पेज पर सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (कक्षा बारहवीं) 2022 के लिए लिंक सक्रिय होगा - उस पर क्लिक करें। इसके बाद, एक नई विंडो खुलेगी। अब अपना सीबीएसई 12वीं रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें। इसके बाद, आपका सीबीएसई परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

    CBSE Term 2 Result 2022: How To Check Via DigiLocker App: डिजीलॉकर के माध्यम से चेक करें 12वीं का रिजल्ट

    डिजीलॉकर के माध्यम से चेक करें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले Google Play Store (Android के लिए) या ऐप स्टोर (iOS के लिए) से DigiLocker ऐप इंस्टॉल करें। अब ऐप खोलें और 'एक्सेस डिजिलॉकर' पर क्लिक करें। इसके बाद, सीबीएसई के साथ पंजीकृत फोन नंबर दर्ज करें। अब अन्य विवरण जमा करें। इसके बाद, सीबीएसई मार्कशीट और सर्टिफिकेट एक्सेस करें।

    ऐसे तैयार हुआ रिजल्ट 

    सीबीएसई ने थ्योरी पेपर के लिए, केवल 30% वेटेज टर्म 1 पेपर को दिया गया है, जबकि शेष 70% टर्म 2 से दिया गया है। वहीं प्रैक्टिकल पेपर के लिए, 50-50 फॉर्मूला का पालन किया गया है।