Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    CBSE 12th Result 2022: सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित, इन लिंक से करें चेक, 92.71 फीसदी पास

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Fri, 22 Jul 2022 11:37 AM (IST)

    CBSE 12th Result 2022 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीनियर सेकेंड्री यानि कक्षा 12 की की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा कर दी है। परिणाम आज 22 जुलाई 2022 को घोषित किए गए। स्टूडेंट्स रिजल्ट पोर्टल पर परिणाम देख सकते हैं।

    Hero Image
    सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 घोषणा के बाद लिंक रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर किया गया।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CBSE 12th Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के अंतर्गत परिणाम देखने के लिए तीन लिंक रिजल्ट पोर्टल पर एक्टिव किए गए। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं सीबीएसई द्वारा इस साल दो चरणों (टर्म 1 और टर्म 2) में आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए लिंक परिणाम और स्कोर कार्ड देख सकते हैं। स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें अपना परिणाम और स्कोर कार्ड देखने के लिए रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर, अपना स्कूल नंबर और अपना एडमिट कार्ड आइडी नंबर भकर सबमिट करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - CBSE Class 12 Result 2022: सीबीएसई बोर्ड 12वीं की मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी डिजीलॉकर से करें डाउनलोड

    CBSE 12th Result 2022: सीबीएसई बोर्ड 12वीं में 92.71 फीसदी पास

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीनियर सेकेंड्री रिजल्ट 2022 को लेकर जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस साल की 12वीं की परीक्षाओं में 92.71 फीसदी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। जबकि पिछले वर्ष 99.37 फीसदी स्टूडेंट्स सफल घोषित किए गए। हालांकि, पिछले साल परिणाम वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति से घोषित हुए थे। वहीं, वर्ष 2020 में पास प्रतिशत 88.78 फीसदी और वर्ष 2019 में 83.40 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

    यह भी पढ़ें - CBSE 12th Toppers 2022: नोएडा की युवाक्षी विज को मिले 500 में से 500 अंक, देखें टापर्स की लिस्ट

    यह भी पढ़ें - CBSE Board 12th Result 2022: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में त्रिवेंद्रम रीजन के छात्र अव्वल, देखें ऑल इंडिया लिस्ट

    यह भी पढ़ें - CBSE Class 12th Result 2022 Out: सीबीएसई ने स्टूडेंट्स को किया सरप्राइज, cbseresults.nic.in पर 12वीं रिजल्ट जारी, जानें कैसे कर पाएंगे चेक

    CBSE 12th Result 2022: सीबीएसई 12वीं मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट ऐसे करें डाउनलोड

    हालांकि, स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें अपनी सीबीएसई बोर्ड 12वीं मार्कशीट 2022 डाउनलोड करने के लिए भारत सरकार के डिजीलॉकर पोर्टल, digilocker.gov.in पर जाकर या मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करके लॉग-इन करना होगा। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और स्कूल द्वारा दिया गया पिन नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपनी सीबीएसई बोर्ड 12वी रिजल्ट 2022 के साथ-साथ अपनी मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे। इस सर्टिफिकेट को स्टूडेंट्स किसी भी एडमिशन या जॉब में लगा सकेंगे।