CBSE Board 12th Exams 2025: खत्म हुई हिंदी की परीक्षा, यहां पढ़ें एनालिसिस सहित अन्य अहम डिटेल
सीबीएसई बोर्ड की ओर से हाल ही में एक नोटिस जारी 12वीं के छात्र-छात्राओं को बड़ी सहूलियत मिली है। बोर्ड ने कहा है कि जो स्टूडेंट्स आज 15 मार्च 2025 को होली के त्योहार के चलते एग्जाम में शामिल नहीं हो पाएंगे या फिर कोई दिक्कत हो रही है तो ऐसे में परीक्षार्थी यह परीक्षा छोड़ सकते हैं। ऐसे स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल एग्जाम कंडक्ट कराया जाएगा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आज, 15 मार्च, 2025 को 12वीं कक्षा के लिए हिंदी का पेपर आयोजित किया गया। सीबीएसई बोर्ड हिंदी कोर और हिंदी इलेक्टिव दोनों के लिए पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कराया गया। परीक्षार्थियों को सुबह 10:00 बजे तक सेंटर पर एंट्री करने के निर्देश थे। निर्धारित समय बीतने के बाद, स्टूडेंट्स को प्रवेश नहीं दिया गया। छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। हिंदी की परीक्षा समाप्त होने के बाद, अब पेपर का एनालिसिस भी सामने आ गया है। छात्र- छात्राओं के लिए पेपर ज्यादा मुश्किल नहीं था। हालांकि, कुछ स्टूडेंट्स के लिए कुछ सेक्शन टफ रहे।
सीबीएसई बोर्ड की ओर से आज, 15 मार्च, 2025 की परीक्षा छोड़ने की सुविधा दी है। बोर्ड का कहना है कि, जिन छात्र-छात्राओं को होली के त्योहार के चलते आज का पेपर देने में कठिनाई या फिर कोई असुविधा हो रही है, तो ऐसे परीक्षार्थी आज का एग्जाम छोड़ सकते हैं। ये स्टूडेंट्स बाद में स्पेशल एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। बोर्ड ने इस संबंध में नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। पैरेंट्स और स्टूडेंट्स दोनों ही यह सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर जाकर पढ़ सकते हैं।
CBSE Board Class 12th Hindi Exam Analysis 2025: 15 फरवरी, 2025 से शुरू हुई थीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं
सीबीएसई बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से शुरू हुई थी। एग्जाम के पहले दिन entrepreneurship का पेपर हुआ था। इसके बाद, 17 फरवरी को फिजिकल एजुकेशन का एग्जाम हुआ था। इसके बाद, अलग-अलग डेट्स में केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथ्स, फूड प्रोडक्शन, बिजनेस स्टडीज, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, टाइपग्राफी एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन सहित अन्य विषयों के एग्जाम कंडक्ट कराए गए हैं। बता दें कि, इस साल भारत और विदेश के लगभग 8,000 स्कूलों में लगभग 42 लाख स्टूडेंट्स कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं।
CBSE Board Class 12th Hindi Exam 2025: थ्योरी में पास होने के लिए चाहिए 33 फीसदी मार्क्स
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा 2025 में पास होने के लिए, छात्रों को प्रत्येक थ्योरी विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अलावा, उन्हें प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन में भी कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। एग्जाम खत्म होने के बाद, कांपियों की जांच शुरू की जाएगी। संभव है कि रिजल्ट मई के महीने में घोषित किया जाए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।