Move to Jagran APP

CBSE Admit Card 2023: जानें कब जारी होंगे सीबीएसई बोर्ड एडमिट कार्ड, परीक्षा शुरू होने में बचे हैं चंद दिन

CBSE Admit Card 2023 देश भर में 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2023 से शुरू हों गी। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 21 मार्च 2023 को समाप्त होगी। वहीं कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 5 अप्रैल 2023 को समाप्त होगी।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyPublished: Sat, 04 Feb 2023 02:57 PM (IST)Updated: Sun, 05 Feb 2023 07:17 AM (IST)
CBSE Admit Card 2023: जानें कब जारी होंगे सीबीएसई बोर्ड एडमिट कार्ड, परीक्षा शुरू होने में बचे हैं चंद दिन
CBSE Admit Card 2023: सीबीएसई 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 से शुरू हो रही है।

एजुकेशन डेस्क। CBSE Admit Card 2023: सीबीएसई 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं शुरू होने में अब चंद दिन ही बचे हैं। आगामी 15 फरवरी, 2023 से दसवीं, बारहवीं दोनों कक्षाओं के लिए एग्जाम शुरू हो जाएंगे। बोर्ड एग्जाम के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स एडमिट कार्ड जल्द ही रिलीज किए जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र रिलीज कर देगा। इसके बाद एडमिट कार्ड cbse.gov.in और cbse.nic.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे।इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए अपने स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं। हॉल टिकट मिलने के बाद परीक्षार्थी चेक कर लें कि उसमे दी गई सभी डिटेल्स ठीक है। अगर ऐसा नहीं है तो इसके लिए स्कूल प्रमुख से संपर्क कर सकते हैं।   

loksabha election banner

इस तारीख को समाप्त होंगी परीक्षाएं 

देश भर में 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2023 से शुरू होंगी। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 21 मार्च, 2023 को समाप्त होगी। वहीं, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 5 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। कक्षा 10, 12 की परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे समाप्त होगी। फिलहाल, प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, जो कि 14 फरवरी, 2023 तक चलेंगी।

CBSE Admit Card 2023: सीबीएसई 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

सीबीएसई 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध सीबीएसई कक्षा 10, 12 एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अब एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.