विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE 12th Date Sheet 2027: सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से स्टार्ट, यहां से डाउनलोड करें टाइमटेबल

Published: Sat, 07 Nov 2026 11:14 AM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2026 11:29 AM (IST)

सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी और प्रैक्टिकल परीक्षा 01 जनवरी से शुरू होने वाली है। छात्र नीचे दिए लिंक की मदद से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE 12th Date Sheet 2027: 16 फरवरी से शुरू होगा एग्जाम।

CBSE 12th Date Sheet 2027: 16 फरवरी से शुरू होगा एग्जाम।

HighLights

  1. एक शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा।

  2. रेगुलर स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा 01 जनवरी से शुरू।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कुल 121 विषयों के लिए कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। कक्षा बारहवीं बोर्ड की परीक्षा 16 फरवरी से लेकर 09 अप्रैल, 2027 तक देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में आयोजित कराई जानी है।

इस परीक्षा में देशभर के लाखों छात्र एवं छात्राएं शामिल होंगे। ऐसे में जो छात्र एवं छात्राएं शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट की मदद से CBSE 12th Date Sheet 2027 डाउनलोड कर सकते हैं।

इन 4 तरीकों से डाउनलोड करें कक्षा 12वीं का टाइमटेबल

कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद है। छात्र एवं अभिभावक यहां बताए गए 4 स्टेप्स की मदद से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. कक्षा 12वीं परीक्षा की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Date Sheet for Class X and Class XII Board Examinations, 2027 लिंक पर क्लिक कर लें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद डेटशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  4. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
cbse new

 

01 जनवरी से शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

सीबीएसई द्वारा जारी डेटशीट के मुताबिक कक्षा 12वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 01 जनवरी से शुरू हो जाएंगी और 13 जनवरी, 2027 तक आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही विंटर बाउंड सीबीएसई स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा 09 नवंबर से लेकर 19 दिसंबर, 2026 तक आयोजित कराई जाएगी।

CBSE 12th Date Sheet 2027

16 फरवरी से शुरू होगी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा

कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होने वाली है। इसके साथ ही यह परीक्षा 09 अप्रैल, 2027 तक आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा केवल एक शिफ्ट में सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। कुछ विषयों के लिए परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित होगी। 

 

यह भी पढ़ें- CBSE 10th Date Sheet 2027: सीबीएसई कक्षा दसवीं परीक्षा का टाइमटेबल जारी, 9 मार्च को होगा आखिरी पेपर; यहां देखें पूरी डेटशीट

 

यह भी पढ़ें- CBSE 10th 12th Date Sheet 2027: सीबीएसई क्लास 10th और 12th डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।