विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE 10th Date Sheet 2027: सीबीएसई कक्षा दसवीं परीक्षा का टाइमटेबल जारी, 9 मार्च को होगा आखिरी पेपर; यहां देखें पूरी डेटशीट

Published: Sat, 07 Nov 2026 10:22 AM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2026 10:46 AM (IST)

सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट का एलान कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होने वाली है।

CBSE 10th Date Sheet 2027: यहां देखें पूरा टाइमटेबल।

CBSE 10th Date Sheet 2027: यहां देखें पूरा टाइमटेबल।

HighLights

  1. 16 फरवरी से शुरू होगी दसवीं बोर्ड की परीक्षा।

  2. 9 मार्च को होगी अंतिम परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से कक्षा CBSE 10th Date Sheet 2027 जारी कर दी गई है। कक्षा दसवीं बोर्ड की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होने जा रही है। सीबीएसई कक्षा दसवीं की परीक्षा 09 मार्च, 2027 तक आयोजित कराई जाएगी। ऐसे में जो छात्र एवं छात्राएं कक्षा दसवीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे नीचे दिए गए टाइम टेबल के आधार पर परीक्षा के लिए योजना बना सकते हैं।

कैसे करें डाउनलोड

सीबीएसई कक्षा दसवीं परीक्षा की डेटशीट ऑफिशिययल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र एवं अभिभावक यहां दिए गए स्टेप्स की मदद से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. कक्षा दसवीं परीक्षा की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Latest CBSE सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Date Sheet for Class X and Class XII Board Examinations, 2027 लिंक पर क्लिक करें।
  4. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद बोर्ड डेटशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

तिथि विषय
16 फरवरी 2027 पेंटिंग
17 फरवरी 2027 गणित मानक (Mathematics Standard), गणित बेसिक (Mathematics Basic)
18 फरवरी 2027 ऑटोमोटिव, वित्तीय बाजार का परिचय, ब्यूटी एंड वेलनेस, फूड प्रोडक्शन, मल्टी-मीडिया, मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स, डेटा साइंस
19 फरवरी 2027 गृह विज्ञान 
20 फरवरी 2027 बिजनेस के तत्व (Elements of Business), उर्दू कोर्स-बी
22 फरवरी 2027 विज्ञान (Science)
23 फरवरी 2027 पर्यटन परिचय
24 फरवरी 2027 कंप्यूटर एप्लीकेशन्स, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
25 फरवरी 2027  रिटेल, सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन्स, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, मार्केटिंग एंड सेल्स, हेल्थ केयर, अपैरल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, फाउंडेशन स्किल फॉर साइंसेज, डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन
26 फरवरी 2027  अंग्रेजी कम्युनिकेटिव, अंग्रेजी लैंग्वेज एंड लिटरेचर
27 फरवरी 2027  सिंधी, मलयालम, ओडिया, असमिया, कन्नड़, नेपाली, कोकबोरोक
01 मार्च 2027  संस्कृत (कम्युनिकेटिव), संस्कृत, अरबी, राई, गुरुंग, तामांग, शेरपा
02 मार्च 2027 फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर
03 मार्च 2027 हिंदी कोर्स-ए, हिंदी कोर्स-बी
04 मार्च 2027 उर्दू कोर्स-ए, पंजाबी, बंगाली, तमिल, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, तेलुगु (तेलंगाना)
05 मार्च 2027 तेलुगु, रूसी, फ़ारसी, लिम्बू, लेपचा, कर्नाटक संगीत, हिंदुस्तानी संगीत
06 मार्च 2027 फ्रेंच
08 मार्च 2027 सामाजिक विज्ञान 
09 मार्च 2027 तिब्बती, जर्मन, एनसीसी (NCC), भोटी, बोडो, तांगखुल, जापानी, भूटिया, स्पैनिश, कश्मीरी, मिज़ो, बहासा मेलायु, थाई, बहीखाता एवं लेखाशास्त्र के तत्व

 

यह भी पढ़ें- CBSE 10th 12th Date Sheet 2027: सीबीएसई क्लास 10th और 12th डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।