Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE 10, 12 Term 1 Result Dates: सीबीएसई स्टूडेंट्स टर्म-1 रिजल्ट के लिए परेशान, जानें आखिर कब घोषित होंगे नतीजे?

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Sat, 19 Feb 2022 12:18 PM (IST)

    CBSE 1012 Term 1 Result Dates सीबीएसई बोर्ड ने टर्म-2 परीक्षा के लिए शेड्यूल घोषित कर दिया है। इसके अनुसार यह एग्जाम अप्रैल में शुरू होंगे।वहीं टर्म-1 रिजल्ट के लिए स्टूडेंट्स अभी तक परेशान हैं। वहीं अब ताजा अपडेट के मुताबिक कल यानी कि 20 फरवरी 2022 को घोषित होगा।

    Hero Image
    CBSE 10, 12 Term 1 Result Dates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( Central Board of Secondary Education, CBSE)

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CBSE 10, 12 Term 1 Result Dates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( Central Board of Secondary Education, CBSE) कक्षा 10वीं, 12वीं टर्म- 1 परीक्षा परिणाम कब जारी करेगा? छात्र-छात्राओं के लिए अब यह एक मिलियन-डॉलर का सवाल बन गया है। स्टूडेंट्स परेशान है कि आखिर बोर्ड कब नतीजे घोषित कर दिया है। एक तरफ जहां सीआइएससीई, CISCE ने ICSE और ISC की टर्म 1 का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया है। वहीं सीबीएसई स्टूडेंट्स लंबे समय से केवल रिजल्ट की राह देख रहे हैं। वहीं बोर्ड ने इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। हालांकि सीबीएसई बोर्ड ने टर्म-2 परीक्षा के लिए शेड्यूल घोषित कर दिया है। इसके अनुसार, यह एग्जाम अप्रैल में शुरू होंगे। वहीं टर्म-1 रिजल्ट के लिए स्टूडेंट्स अभी तक परेशान हैं। वहीं अब ताजा अपडेट के मुताबिक, कल यानी कि 20 फरवरी, 2022 को घोषित होगा। नतीजों की घोषणा cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर किया जाएगा। इसके अलावा, रिजल्ट digilocker.gov.in पर रिलीज किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE 10, 12 Term 1 Result Dates: सीबीएसई टर्म- 1 रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक

    सीबीएसई टर्म- 1 रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।

    इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध 'सीबीएसई 10वीं टर्म 1 रिजल्ट 2022' या 'सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022' लिंक पर क्लिक करें।अपनी लॉगइन क्रेंडिशियल्स एंटर करें। लॉगिन पर क्लिक करें और आपका सीबीएसई 10वीं, 12वीं का परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। मार्क्स कार्ड डाउनलोड करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

    वहीं इस बीच, सीबीएसई टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल से ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। पेपर में बहुविकल्पीय और सब्जेक्टिव टाइप दोनों प्रकार के प्रश्न होंगे।

    पिछले साल ऐसा रहा था रिजल्ट

    पिछले साल यानी कि 2021, कक्षा 10 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.4 प्रतिशत दर्ज किया गया था, जबकि 12वीं कक्षा में, उत्तीर्ण प्रतिशत 99.37 प्रतिशत रहा था।

    SMS से ऐसे कर पाएंगे चेक

    इसके बाद अपने फोन के मैसेज के मुख्य भाग पर जाएं। इसके बाद cbse10 या cbse12 टाइप करें, स्पेस, अपना रोल नंबर टेक्स्ट संदेश 7738299899 पर भेजें। इसके बाद परिणाम घोषित होने के बाद, आपको परिणाम एसएमएस में प्राप्त होगा।