Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CAT 2022 Result: कैट रिजल्ट में 11 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल, iimcat.ac.in पर देखें स्कोर

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Wed, 21 Dec 2022 08:27 PM (IST)

    CAT 2022 Result इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) बेंगलुरु की ओर से कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2022 परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2022 को किया गया था। यह परीक्षा सीबीटी मोड में हुई थी। परीक्षा तीन स्लॉट में आयोजित की गई थी

    Hero Image
    कैैट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।

     एजुकेशन डेस्क। CAT 2022 Result: कैट परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट https://iimcat.ac.in/ पर जारी किया गया है। इस परीक्षा में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 11 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। वहीं परिणाम में टॉप 55 में 4 महिलाओं ने जगह बनाई है। 100 से 99.98 प्रतिशत अंक लाने वाले 55 टॉपर्स की सूची में चार महिलाएं हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक  

    इन राज्यों के उम्मीदवारों ने हासिल किए पर्सेंटाइल

    कैट परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल स्कोर करने वाले उम्मीदवारों में से 2-2 दिल्ली, महाराष्ट्र और तेलंगाना से और एक-एक गुजरात, हरियाणा, केरल, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से थे।

    CAT 2022 Result: कैट परीक्षा परिणाम जांचने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

    कैट परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - iimcat.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें। अब अपनी लॉगइन क्रेंडिशयल्स एंटर करें। इसके बाद

    कैट स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबमिट पर क्लिक करें। अब आपके सामने स्कोर कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

    27 नवंबर को हुआ था कैट एग्जाम

    इस साल कैट 2022 परीक्षा 27 नवंबर को किया गया था। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में हुई थी। कैट 2022 परीक्षा तीन स्लॉट में आयोजित की गई थी। इसके मुताबिक, पहला स्लॉट सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक और दूसरा स्लॉट दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक हुआ था। वहीं स्लॉट 3 4 से आयोजित किया गया था।

    कुल 87 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए थे परीक्षा में शामिल 

    कैट परीक्षा में 2.55 लाख रजिस्टर्ड पात्र उम्मीदवारों में से लगभग 2.22 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में कुल उपस्थिति लगभग 87 प्रतिशत रही थी। परीक्षा देने वाले 2.22 लाख उम्मीदवारों में से 35 प्रतिशत महिलाएं, 65 प्रतिशत पुरुष और चार उम्मीदवार ट्रांसजेंडर थे।