विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CAT 2020 Answer Key: कैट परीक्षा की फाइनल ‘आसंर की’ जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड iimcat.ac.in पर

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Thu, 31 Dec 2020 08:23 AM (GMT+05:30)

CAT 2020 Final Official Answer Key भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर (आईआईएम इंदौर) ने वर्ष 2020 के देश भर में विभिन्न ...और पढ़ें

कैट 2020 फाइनल ऑफिशियल ‘आंसर की’ आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी किये गये हैं।
कैट 2020 फाइनल ऑफिशियल ‘आंसर की’ आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी किये गये हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। CAT 2020 Final Official Answer Key: भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर (आईआईएम इंदौर) ने वर्ष 2020 के देश भर में विभिन्न राज्यों में स्थित शीर्ष प्रबंधन संस्थानों में एमबीए पाठ्यक्रमों में दाखिले हेतु आयोजित कॉमन ऐडमिशन टेस्ट यानि कैट परीक्षा के फाइनल ऑफिशियल ‘आंसर की’ जारी कर दिये हैं। संस्थान द्वारा कैट 2020 फाइनल ऑफिशियल ‘आंसर की’ पहले जारी ‘आंसर की’ के लिए प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी किये गये हैं। जो उम्मीदवार कैट 2020 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे ऑफिशियल ‘आंसर की’ परीक्षा पोर्टल, iimcat.ac.in पर विजिट करके या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

कैट 2020 फाइनल ऑफिशियल ‘आंसर की’ डाउनलोड लिंक

दूसरे पाली की ‘आंसर की’ में हुआ संशोधन

बता दें कि कैट 2020 परीक्षा का आयोजन कुल 2.7 लाख पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए 29 नवंबर देश भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में किया गया था। परीक्षा के आयोजन के बाद संस्थान द्वारा जारी अनौपचारिक ‘आंसर की’ के लिए 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक प्राप्त आपत्तियों के अनुसार संस्थान द्वारा सिर्फ दूसरी पाली के लिए जारी ‘आंसर की’ में सिर्फ एक प्रश्न (आईडी 48916812935) के लिए संशोधन किया गया है। वहीं, दूसरी पाली के अन्य प्रश्नों और पहली पाली के सभी प्रश्नों के ‘आंसर की’ यथावत ही रखे गये हैं।

कैट 2020 परिणाम जल्द

फाइनल ‘आंसर की’ जारी होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि कैट 2020 के परिणामों की घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी। हालांकि, परीक्षा प्राधिकरण द्वारा कैट 2020 रिजल्ट को लेकर फिलहाल कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। उम्मीदवार कैट रिजल्ट 2020 के लिए परीक्षा पोर्टल, iimcat.ac.in पर समय-समय पर विजिट कर सकते हैं।

बता दें कि कैट परीक्षा के माध्यम से देश भर के 20 भारतीय प्रबंधन संस्थानों के साथ-साथ अन्य प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में पीजी और फेलो प्रोग्राम के लिए दाखिले के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।