Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर लीजिए सुनहरे सपने सच हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के संग

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Mon, 18 Jul 2022 02:55 PM (IST)

    डी०के०सिंह फाउण्डर प्रेसीडेंट हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एन्ड टूरिज्म द्वारा साल 2006 में हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एन्ड टूरिज्म की स्थापना की गयी ...और पढ़ें

    Hero Image
    डी०के०सिंह फाउण्डर प्रेसीडेंट हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एन्ड टूरिज्म

    हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एन्ड टूरिज्म के संस्थापक और प्रबंध निदेशक DK Singh, जिनकी दूरदृष्टि एवं सतत प्रयास से वर्ष 2006 में स्थापित हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एन्ड टूरिज्म (IHM,AGRA) को भारत का सबसे बडा होटल मैनेजमेंट संस्थान होने का गौरव प्राप्त है, जिसे राष्ट्रीय होटल प्रबन्धन एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद (पर्यटन मन्त्रालय भारत सरकार) द्वारा डिग्री कोर्स हेतु मान्यता प्राप्त है। संस्थान की नवीन शिक्षा और व्यावसायिकता छात्रों को हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के क्षेत्र के क्षितिज पर उदीयमान सितारा के रूप में स्थापित करती है। संस्थान में बच्चों को अत्याधुनिक क्लासरूम एवं लैब की सहायता से पढ़ाया जाता है। संस्थान की उच्च गुणवत्ता, योग्यता और व्यवहारिक अनुभव के आधार पर विद्यार्थी सफलता हासिल कर रहे हैं और उन्हें अच्छे रोजगार मिल रहे हैं। संस्थान के कई छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नौकरियां कर रहे हैं और संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। जो कि हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एन्ड टूरिज्म की सफलता बयां करती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होटल मैनेजमेंट करियर में बेहतर भविष्य निर्माण की अपार संभावनायें

    किसी भी देश के लिए विदेशी मुद्रा अर्जित करने के लिए ट्रैवल एंड टूरिज्म (यात्रा एवं पर्यटन) का क्षेत्र सबसे बेहतर माना जाता है। इसी क्षेत्र में सर्वाधिक रोजगार भी हैं। विश्व पर्यटन संगठन की नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण एशिया आने वाले कुल पर्यटकों में से लगभग 50 प्रतिशत पर्यटक भारत आते हैं। प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोग इस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। होटल इंडस्ट्री सीधे तौर पर टूरिज्म से जुड़ी है। जितने अधिक पर्यटक देश में आएंगे, होटल इंडस्ट्री को उतना ही बढ़ावा मिलेगा। यही कारण है कि पिछले कुछ सालों में होटल इंडस्ट्री में डिग्रीधारकों की मांग बढ़ी है। भारत में होटल उद्योग के 2023 के अंत तक 1210.87 बिलियन के मूल्य तक पहुंचने की उम्मीद है। 2018-2023 की अवधि के दौरान 13 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि (CAGR) में विस्तार कर रहा है, जिसका कारण विदेशी पर्यटकों का उच्च आगमन दर है। आज हम होटल मैनेजमेंट क्या है और कहां से कोर्स करें, इस कोर्स की जानकारी के बारे में विस्तार पूर्वक बताएंगे।

    होटल मैनेजमेंट क्या है

    हर विद्यार्थी का एक अपना एक मकसद होता है कि हमें अपनी लाइफ में क्या करना है। किसी की रुची डॉक्टर, इंजीनियर, सिविल सर्विस, बैंकिग क्षेत्र और कॉमर्स के क्षेत्र में होती है। हर छात्र अलग-अलग फील्ड में अपना करियर बनाना पसन्द करता हैं। Hotel Management कोर्स इंडस्ट्री दुनिया में सबसे तेजी से उभरने वाला इंडस्ट्री है, जिसके परिणामस्वरूप इस फील्ड में 12वीं के बाद करियर विकल्प के साथ-साथ इसके कोर्स वर्टीकल की भी डिमांड तेजी से दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फील्ड में करियर ग्रोथ की क्या संभावनाएं हो सकती हैं। Hotel Management का मतलब होटल को सही ढंग से मैनेज करना या चलाना, होटल में होने वाली सभी गतिविघियों को सही तरीके से सही समय पर करना ही होटल मैनेजमेंट है।

    अगर आप इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो इसमें एडमिशन के लिए आपको राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी। यह प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा हर साल जून में आयोजित की जाती है।

    NCHM JEE 2022 आवेदन: कैसे करें NCHM JEE 2022 के लिए आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट https://nchmjee.nta.nic.in/ पर उपलब्ध है। वेबसाइट पर जाकर इच्छुक उम्मीदवारआवेदन कर सकते हैं। NCHM JEE 2022 होटल प्रबंधन और बी.एससी की पेशकश करने वाले विभिन्न संस्थानों में प्रवेश देने के लिए आयोजित एक प्रवेश परीक्षा है।

    NCHM JEE 2022 पात्रता मानदंड 2022ः आयु सीमा

    NCHMCT JEE 2022 के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दी गई आयु सीमा मानदंडों को पूरा करने की आवश्यकता है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए- इस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 25 वर्ष है। अनुसूचित/अनुसूचित जनजाति के लिए 5 वर्ष की आयु में छूट है।

    शैक्षणिक योग्यताः-

    ●बैचलर डिग्री में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार ने कम से कम 12वीं की परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से या संस्थान से पास की हो।

    ●पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।

    ●अंडर ग्रेजुएशन डिप्लोमा में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों ने 12वीं की परीक्षा एवं पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा के लिए उम्मीदवारों ने स्नातक की डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त की हो।

    होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में बढती संभावनाएं

    आज के प्रतिस्पर्धा के युग में जब सरकारी क्षेत्र के साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर लगभग नगण्य हो गये हैं, तब जीवन में कुछ करने को उत्सुक युवा के लिए प्रोफेशनल कोर्स ही एक मात्र विकल्प है, जिसके द्वारा युवा शत् प्रतिशत रोजगार प्राप्त करने हेतु सक्षम हो जाता है। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की श्रृंखला में होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम का एक विशिष्ठ स्थान है, जिसके द्वारा न केवल रोजगार सुनिश्चित होता है, परन्तु युवाओं को एक अति आकर्षक खुशनुमा एवं प्रतिद्वंदी महौल में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का सुअवसर मिलता है।

    होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में रोजगार एवं अति विशिष्ठ करियर निर्माण की सुनिश्चता युवाओं को भविष्य हेतु उज्जवल संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करता है।

    भारतीय पर्यटन और आतिथ्य उद्योग भारत मे सेवा क्षेत्र के बीच विकास के प्रमुख चालकों में एक के रूप में उभरा है और अब यह भारत में एक महत्वपूर्ण उद्योग और रोजगार और विदेशी मुद्रा का स्रोत बन गया है। महामारी के बाद तेजी से बढ़ते पर्यटन उद्योग का आतिथ्य क्षेत्र पर अधियोग अनुपात और औसत कमरों की दरों में वृद्धि के साथ एक व्यापक प्रभाव पड़ा है। आतिथ्य दुनिया में सबसे तेजी से विकासशील क्षेत्रों में से एक है। इस अनुमानित वृद्धि से भारतीय छात्रों के लिए अतिथ्य उद्योग में करियर बनाने के कई अवसर खुलने की उम्मीद है।

    होटल मैनेजमेंट कोर्स के लिए देशभर के बड़े शिक्षण संस्थान

    होटल प्रबंधक में स्नातक प्रदान करने वाले शीर्ष कॉलेजों में से कुछ नीचे दिए गए हैं। ये कॉलेज अपने परिसर में आतिथ्य उद्योग के अन्य पहलुओं में विभिन्न प्रमाण और डिप्लोमा भी प्रदान करते हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एण्ड कैटरिंग टेक्नोलॉजी एण्ड न्यूट्रिशन, पूसा. दिल्ली

    हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एण्ड टूरिज्म आई.एच.एम. आगरा

    वेबसाइट - http://www.hihtworld.com टोल फ्री नंबर - 18005323000 इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एण्ड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, आई.एच.एम. मुंबई इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, लखनऊ

    Note - यह आर्टिकल ब्रांड डेस्‍क द्वारा लिखा गया है।