विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CA Exam November 2020: सीए परीक्षा की डेटशीट जारी, फाउंडेशन और फाइनल परीक्षा 9 नंवबर से

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Thu, 16 Jul 2020 02:42 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 03:02 PM (IST)

CA Exam November 2020 आईसीएआई ने सीए परीक्षा की डेटशीट कल 15 जुलाई को जारी की जिसके मुताबिक सीए फाउंडेशन कोर्स परीक्षा न्यू स्कीम 9 नवंबर से आरंभ होगी।

CA Exam November 2020: सीए परीक्षा की डेटशीट जारी, फाउंडेशन और फाइनल परीक्षा 9 नंवबर से
CA Exam November 2020: सीए परीक्षा की डेटशीट जारी, फाउंडेशन और फाइनल परीक्षा 9 नंवबर से

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। CA Exam November 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने इस वर्ष नवंबर में आयोजित की जाने वाली चार्टर्ड एकाउंटेंट परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। आईसीएआई ने सीए परीक्षा की डेटशीट कल 15 जुलाई 2020 को जारी की है, जिसके मुताबिक सीए फाउंडेशन कोर्स परीक्षा – न्यू स्कीम 9 नवंबर से आरंभ होगी। इसी प्रकार ग्रुप 1 में इंटरमीडिएट (आईपीसी) परीक्षा – ओल्ड स्कीम परीक्षा 2 नवंबर से, जबकि ग्रुप 2 में परीक्षा 10 नंवबर से शुरु होनी है।

आईसीएआई सीए नंवबर परीक्षा 2020 डेटशीट के अनुसार न्यू स्कीम के अंतर्गत ग्रुप 1 में इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा 2 नवंबर से और ग्रुप 2 में 10 नवंबर से शुरु होगी। दूसरी तरफ, ओल्ड एवं न्यू स्कीम में फाइनल कोर्स ग्रुप 1 परीक्षा 1 नवंबर से ही शुरु हो जाएगी, जबकि ग्रुप 2 परीक्षाएं 9 नवंबर से शुरु हो जाएंगी।

कोर्स का नाम

परीक्षा की तिथियां
सीए फाउंडेशन कोर्स परीक्षा – न्यू स्कीम 9, 11, 15 और 17 नंवबर 2020
इंटरमीडिएट (आईपीसी) परीक्षा – ओल्ड स्कीम

ग्रुप 1 – 2, 4, 6 और 8 नवंबर 2020

ग्रुप 2 – 10, 12, 16 नवंबर 2020

इंटरमीडिएट (आईपीसी) परीक्षा – न्यू स्कीम

ग्रुप 1 – 2, 4, 6 और 8 नवंबर 2020

ग्रुप 2 – 10, 12, 16 नवंबर 2020

फाइनल कोर्स परीक्षा ओल्ड एवं न्यू स्कीम

ग्रुप 1 – 1, 3, 5 और 7 नवंबर 2020

ग्रुप 2 – 0, 11, 15 और 17 नवंबर 2020

परीक्षा केंद्र

आईसीएआई की सीए परीक्षा देश भर के कुल 207 शहरों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। वहीं, विदेशों में आबु धाबी, दोहा, दुबई, काठमांडु और मस्कट शहरों में भी सीए के विभिन्न कोर्स की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

5 से 25 अगस्त तक भरे जाएंगे एग्जाम फॉर्म

सीए परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए छात्रों को ऑफिशियल पोर्टल, icaiexam.icai.org पर जाकर परीक्षा फॉर्म भरना होगा। परीक्षा फॉर्म 5 अगस्त से 25 अगस्त 2020 तक भरे जाएंगे।

यहां से डाउनलोड करें आईसीएआई सीए नंवबर परीक्षा 2020 डेटशीट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।