Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BSEB DElEd Scrutiny Result 2022: बिहार डीएलएड स्क्रूटनी रिजल्ट का इंतजार खत्म, BSEB पोर्टल पर घोषित हुए नतीजे

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Thu, 19 May 2022 11:20 AM (IST)

    BSEB DElEd Scrutiny Result 2022 बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board BSEB) ने नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट biharboardonl ...और पढ़ें

    Hero Image
    BSEB DElEd Scrutiny Result 2022: बिहार डीएलएड स्क्रूटनी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। BSEB DElEd Scrutiny Result 2022: बिहार डीएलएड स्क्रूटनी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board, BSEB) ने नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रिलीज किया गया है। अब ऐसे में जो भी उम्मीदवार, इस परीक्षा परिणाम की राह देख रहे थे, वे आधिकािरक वेबसाइट पर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद नतीजों की जांच कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे भी आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको अपनाने के बाद भी नतीजे की जांच हो सकती है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board, BSEB) की ओर से इस संबंध में आधिकारिक ट्विट भी किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेसबाइट पर नतीजों की जांच करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    BSEB DElEd Scrutiny Result 2022: बिहार डीएलएड स्क्रूटनी रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स कों करें चेक

    बिहार डीएलएड स्क्रूटनी रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, फिर, होमपेज पर, "परिणाम" अनुभाग पर क्लिक करें। अब फिर, "Scrutiny result of session 2020-22/2019-21 exam, 2021" and/or "scrutiny result of DeElEd (Spl) exam, 2020." परिणाम पर क्लिक करें। इसके बाद, फिर उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। अब आपको परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को परिणाम डाउनलोड करना होगा और भविष्य की जरूरतों के लिए इसे सहेजना कर रखना होगा।

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने हाल ही में कक्षा 10 (मैट्रिक) और कक्षा 12 (इंटर) कंपार्टमेंट एंड स्पेशल एग्जाम (compartment and special examinations) के लिए आंसर-की रिलीज की गई है। यह आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज की गई है। वहीं इसके पहले बोर्ड ने 10वीं, 12वींं के नतीजे जारी किए थे।