Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड फिर सबसे पहले घोषित करेगा नतीजे, पढ़ें 12वीं की रिजल्ट डेट

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 10:28 AM (IST)

    Bihar Board 12th Result 2023 Date बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) की 12वीं की परीक्षाएं आयोजित हो चुकी हैं। वहीं दसवीं की परीक्षाएं आज यानी कि 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएंगी। आज से हाईस्कूल की परीक्षाएं भी समाप्त हो रही हैं।

    Hero Image
    Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे जल्द घोषित होंगे।

    एजुकेशन डेस्क। Bihar Board 12th Result 2023 Date: बिहार बोर्ड पिछले कुछ सालों में अन्य राज्यों की अपेक्षा सबसे पहले परीक्षाएं आयोजित कर रहा है और नतीजे घोषित कर रहा है। 2023 में भी यही उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड, यूपी, एमपी, सीबीएसई समेत अन्य से पहले नतीजे घोषित कर देगा। दरअसल, फिलहाल सीबीएसई, यूपी सहित अन्य में फिलहाल अभी 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। वहीं, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) की 12वीं की परीक्षाएं आयोजित हो चुकी हैं। वहीं, दसवीं की परीक्षाएं आज यानी कि 22 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। आज से हाईस्कूल की परीक्षाएं भी समाप्त हो रही हैं। अब संभावना जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड जल्द ही इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित कर सकता है। यह रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित किए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीएसईबी 12वीं का परिणाम इस महीने के अंत में यानी कि अगले सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी। हालांकि, इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं इस बात का ध्यान रखें कि बिहार बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट डेट की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें ताजा अपडेट मिल सके। 

    इस दिन से शुरू हुई थीं 10वीं, 12वीं परीक्षाएं

    बिहार बोर्ड कक्षा 10 की थ्योरी परीक्षाएं 14 फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जा रही हैं। वहीं, बीएसईबी कक्षा 10 की व्यावहारिक परीक्षा 19 जनवरी से 21 जनवरी, 2023 के बीच आयोजित की गई थीं। बीएसईबी 12वीं कक्षा की थ्योरी परीक्षाएं 1 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जा चुकी हैं। कक्षा 12वीं की व्यावहारिक परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी, 2023 तक कराई गई थीं।

    comedy show banner
    comedy show banner