Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Board 10th Result 2023: पिछले 5 सालों में ऐसा रहा है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, जल्द घोषित होंगे नतीजे

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 29 Mar 2023 08:05 AM (IST)

    Bihar Board 10th Result 2023 बिहार बोर्ड ने 6 मार्च को बीएसईबी कक्षा 10 उत्तर कुंजी जारी की थी और छात्र-छात्राओं को 10 मार्च तक इसके लिए आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया था। अब इन आपत्तियों पर विचार करने के बाद नतीजों की घोषणा की जा रही है।

    Hero Image
    Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड दसवीं रिजल्ट 2023 आज जारी होने वाले हैं।

     एजुकेशन डेस्क। Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड में भी क्या छात्राओंं के सिर पर जीत का ताज सजने वाला है। बारहवीं के परिणाम की तरह क्या दसवीं में भी लड़कियां लड़कों को पछाड़ कर आगे निकल जाएंगी। दरअसलबिहार बोर्ड दसवीं रिजल्ट को लेकर लगातार उम्मीद जताई जा रही है कि नतीजे कभी भी घोषित हो सकते हैं। छात्र-छात्राएं भी लगातार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर और सोशल मीडिया हैंडल पर इससे जुड़ी आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। Bihar Board 10th Result 2023 के संबंध में लेटेस्ट अपडेट आ रही है कि बोर्ड आज, 29 मार्च 2023 को कभी भी इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इसके बाद दोपहर में नतीजों की घोषणा हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह संभावना बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के लिए जारी किए नतीजों के पैर्टन पर जताई जा रही है। दरअसल, बिहार बोर्ड ने 12वीं के नतीजों की घोषणा से कुछ घंटे पहले ही इस संबंध में सूचना रिलीज की थी। इसी तरह आज बिहार बोर्ड दोपहर पहले समय का एलान कर सकता है। हालांकि अभी तक Bihar Board 10th Result 2023 की घाेषणा को लेकर BSEB ने कोई ऑफिशियल सूचना रिलीज नहीं की है। इसलिए छात्र-छात्राओं को ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट करते रहना चाहिए। स्टूडेंट्स अपना परिणाम बिहार बोर्ड की वेबसाइट के अलावा जागरणजोश (JagranJosh.com) पर भी देख सकेंगे।

    फरवरी में परीक्षा और मार्च में जारी हुई थी आंसर-की 

    बीएसईबी कक्षा 10 की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी और परीक्षा के सभी दिनों में पेपर दो पालियों में आयोजित किए गए थे। वहीं, बिहार बोर्ड ने 6 मार्च को बीएसईबी कक्षा 10 उत्तर कुंजी जारी की थी और छात्र-छात्राओं को 10 मार्च तक इसके लिए आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया था। अब इन आपत्तियों पर विचार करने के बाद नतीजों की घोषणा की जा रही है।

    इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे नतीजे

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in और secondary.biharboardonline.com पर देख सकेंगे। वहीं, ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।  

    BSEB 10th Result 2023: ये है पिछले 5 सालों का पास प्रतिशत

    • 2022: 79.88%
    • 2021: 78.17%
    • 2020: 80.59
    • 2019: 80.73
    • 2018: 68.89%

    comedy show banner
    comedy show banner