Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC TRE Result 2023: ये है बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट जारी होने की संभावित डेट, जानें कब होंगे घोषित

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 09:28 AM (IST)

    BPSC TRE Result 2023 बिहार में इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 170461 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें से कक्षा 1 से 5 के शिक्षकों के लिए 79943 रिक्तियां कक्षा 9 से 10 तक की कक्षाओं के लिए 32916 और कक्षा 11 से 12 के शिक्षकों के लिए 57602 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। शिक्षक परीक्षा का आयोजन 24 25 और 26 अगस्त को किया गया था।

    Hero Image
    BPSC TRE Result 2023: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम जल्द होंगे घोषित

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। BPSC TRE Result 2023: बिहार में एक लाख 70 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति के लिए आयाेजित हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द जारी किए जाएंगे। उम्मीद है कि बिहार लोक सेवा आयोग जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर bpsc.bih.nic.in पर जारी कर देगा। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नतीजे अब जल्द से जल्द घोषित होंगे। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अब रिजल्ट जांचने के लिए तैयार हो जाएं। वहीं, एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में तो यह भी कहा गया है कि 15 से 25 अक्टूबर, 2023 के बीच घोषित हो सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, कैंडिडेट्स इस बात का न भूलें कि अभी आयोग की ओर से रिजल्ट की डेट और टाइम को लेकर कोई सटीक डेट जारी नहीं की गई है। इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट से जुड़ी अपडेट चेक करते रहें।इसके पहले, बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने यह जानकारी दी थी कि परिणाम अक्टूबर के मिड में जारी हो सकते हैं। कैंडिडेट्स यह पोस्ट नीचे देख सकते हैं।

    Bihar Teacher Result 2023: 1,70,461 पदों पर होंगी नियुक्तियां

    बिहार में इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1,70,461 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें से कक्षा 1 से 5 के शिक्षकों के लिए 79,943 रिक्तियां, कक्षा 9 से 10 तक की कक्षाओं के लिए 32,916 और कक्षा 11 से 12 के शिक्षकों के लिए 57,602 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। BPSC शिक्षक परीक्षा का आयोजन 24, 25 और 26 अगस्त को किया गया था। इसके बाद आंसर-की रिलीज की गई थी। वहीं, अब नतीजों का इंतजार है। 

    यह भी पढ़ें: BPSC TRE Result: बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट पर बीपीएससी अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, जानें कब जारी होंगे नतीजे