Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC TRE Result: बिहार शिक्षक भर्ती कट ऑफ लिस्ट जारी, 11वीं,12वीं कक्षा में इस विषय का Cut off रहा 40 से भी कम

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 09:18 AM (IST)

    BPSC TRE Result 2023 बीपीएससी की ओर से जारी सूची के अनुसार प्राइमरी कक्षाओं के लिए जनरल सब्जेक्ट में अनारक्षित श्रेणी का कटऑफ 67 रहा है। वहीं उर्दू और बांग्ला भाषा के लिए यूआर कैटेगिरी मार्क्स क्रमश 54 और 62 रहा है। इसके अलावाबांगला में ईबीसी के लिए कट ऑफ 43 रहा है। इस सूची की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

    Hero Image
    BPSC TRE Result 2023: बिहार शिक्षक भर्ती कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। BPSC TRE Result 2023: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अब बीपीएससी ने कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। बिहार लोक सेवा आयोग ने प्राइमरी, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए यह लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर यह सूची जारी की है। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स अंक की जांच करना चाहते हैं, वे पोर्टल पर जाकर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें कटऑफ लिस्ट 

    बीपीएससी की ओर से जारी सूची के अनुसार, प्राइमरी कक्षाओं के लिए जनरल सब्जेक्ट में अनारक्षित श्रेणी का कटऑफ 67 रहा है। वहीं, उर्दू और बांग्ला भाषा के लिए यूआर कैटेगिरी मार्क्स क्रमश: 54 और 62 रहा है। इसके अलावा,बांगला में ईबीसी के लिए कट ऑफ 43 रहा है।

    BPSC TRE Result 2023: ऐसा रहा है माध्यमिक और उच्च माध्यमिक का कटऑफ

    माध्यमिक कक्षाओं के लिए अनारक्षित श्रेणी के लिए हिंदी विषय का कटऑफ 55 रहा है। वहीं, एससी कैटेगिरी के लिए यह 39 रहा है। इन कक्षाओं के लिए मैथ्स और सोशल साइंस सब्जेक्ट्स के लिए कटऑफ अंक बेहतर रहा, जो कि यूआर कैटेगिरी के लिए क्रमश: 72 और 74 रहा है। वहीं, उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए हिंदी और फिजिक्स सब्जेक्ट में यूआर कैटेगिरी का कटऑफ 40 अंक से भी कम रहा है। इन दोनों विषयों के लिए कटऑफ 39 रहा है।

    BPSC TRE Result 2023: बीपीएससी अध्यक्ष ने रिजल्ट के संबंध में की ये घोषणा 

    हाल ही में बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने घोषणा की है कि आयोग बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम की मल्टीलेयर फ़िल्टरिंग कर रहा है, जिससे अयोग्य उम्मीदवारों को बाहर किया जा सके। इसलिए, सभी घोषित परिणाम सशर्त हैं। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: Bihar TRE Result: फाइनल नहीं है बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम, BPSC अध्यक्ष ने रिजल्ट पर दिया बड़ा बयान