Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC TRE Result 2023: बीपीएससी टीचर भर्ती रिजल्ट जल्द bpsc.bih.nic.in पर दो चरणों में होंगे घोषित

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 03 Sep 2023 10:15 AM (IST)

    Bihar Teacher Recruitment Result 2023 बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने बिहार शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी सूचना दी है। जानकारी के अनुसार बीपीएससटी टीचर भर्ती का रिजल्ट दो फेज में घोषित किया जायेगा। पहले फेज में कक्षा 9 से 12वीं तक का रिजल्ट एवं दूसरे फेज में कक्षा 5वीं तक के नतीजे जारी किये जाएंगे।

    Hero Image
    BPSC TRE Result 2023 दो फेज में bpsc.bih.nic.in पर होगा घोषित।

    BPSC TRE Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से राज्य में 1.70 लाख पदों पर शिक्षक भर्ती निकाली गयी थी जिसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त 2023 से 26 अगस्त 2023 तक करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद से ही उम्मीदवारों को भर्ती रिजल्ट घोषित किये जाने का इंतजार है इसी बीच रिजल्ट को लेकर बीपीएससी चेयरमैन अतुल प्रसाद की ओर से जानकारी साझा की गयी है। बीपीएससी चेयरमैन के अनुसार बिहार शिक्षक भर्ती का रिजल्ट दो चरणों में घोषित किया जायेगा। पहले चरण में कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया जायेगा वहीं दूसरे चरण में प्राइमरी टीचर (कक्षा 5वीं) तक का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC School Teacher Result 2023: bpsc.bih.nic.in पर चेक कर सकेंगे नतीजे

    बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2023 के दोनों ही फेज का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से bpsc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा जहां से आप अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। बीपीएससी चेयरमैन ने इसके साथ ही यह भी जानकारी दी कि 9 से 12वीं वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए तैयार रहना चाहिए।

    BPSC School Teacher Answer key: रिजल्ट से पहले जारी होगी आंसर की

    बीपीएससी टीचर भर्ती 2023 रिजल्ट घोषित होने से पहले उम्मीदवारों के लिए आंसर की जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आंसर की इस सप्ताह में कभी भी जारी की जा सकती है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर अपना परिणाम का अनुमान लगा सकेंगे और इसके साथ ही अगर वे आंसर की में दिए किसी भी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो वे उस पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आपत्ति तय तिथियों में दर्ज की जा सकेगी। अगर आपके द्वारा दर्ज किया गया दावा सही पाया जाता है तो इसके लिए आपको अंक प्रदान किया जायेगा।