Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC TRE 2023 Exam Analysis: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का पहला दिन समाप्त, जानें कैसा रहा पेपर का स्तर

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 08:02 AM (IST)

    BPSC TRE 2023 Exam Analysis बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से बिहार सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती के लिए पेपर 1 का आयोजन आज सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया है। परीक्षा संपन्न होने के बाद पेपर के स्तर की जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां से विभिन्न विषयों से पूछे गए प्रश्नों का एनालिसिस जान सकते हैं।

    Hero Image
    BPSC TRE 2023: बिहार शिक्षक भर्ती पेपर-1 समाप्त, जानें कैसा रहा पेपर।

    BPSC TRE 2023: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से बिहार टीचर भर्ती भर्ती परीक्षा  24 अगस्त 2023 से शुरू हो गयी। बिहार टीचर भर्ती के लिए पहली शिफ्ट की परीक्षा का पहले दिन के पहले पेपर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया। बीपीएससी की ओर से पेपर-1 के संपन्न होने के बाद उम्मीदवार इसका स्तर जान सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार पेपर में विभिन्न विषयों से पूछे गए प्रश्नों के एनालिसिस भी प्राप्त कर सकते हैं। पेपर-1 संपन्न होने के बाद परीक्षार्थियों से बातचीत और पेपर के बारे में जानकारी यहां उपलब्ध करवा दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन सबके साथ उम्मीदवार जागरण जोश के परीक्षा विशेषज्ञों द्वारा किये गए पेपर का एनालिसिस भी प्राप्त कर सकेंगे और पेपर में पूछे गए प्रश्न और उत्तरों का मिलान करके अपनी प्रदर्शन का आंकलन कर सकते हैं।

    BPSC TRE 2023: ऐसा रहा पेपर का स्तर 

    पेपर-1 में प्रारंभिक गणित विषय से 30-32 प्रश्न पूछे गए जिसका स्तर अभ्यर्थियों ने कठिन बताया है। सामान्य जागरूकता विषय से 24-26 प्रश्न पूछे गये जिनका कठिनाई स्तर मध्य का रहा है। इसके अलावा सामान्य विज्ञान से 20 प्रश्न, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन से 10-12 प्रश्न , भूगोल विषय से 10-12 पूछे गए हैं जिनका स्तर

    मध्यम से कठिन का रहा है।

    BPSC TRE 2023: अच्छा था पेपर का स्तर

    पेपर-1 समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने बातचीत के दौरान बताया कि ओवरऑल पेपर अच्छा रहा है। पेपर-1 में ज्यादातर प्रश्न अंक शास्त्र, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान विषयों से पूछे गए हैं। अभ्यर्थियों के अनुसार मैथमैटिक्स के प्रश्नों का कठिनाई स्तर थोड़ा सा अधिक था।

    फेज-1 में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करना होगा अनिवार्य

    फेज-1 परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के लिए कटऑफ अंक निर्धारित किया जायेगा। जो अभ्यर्थी बीपीएससी की ओर से निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे केवल वे ही फेज-2 की परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।