BPSC Teacher Answer Key: बिहार 1.70 लाख शिक्षक भर्ती परीक्षा आंसर-की पर ये है फ्रेश अपडेट, जानें कब होगी रिलीज
BPSC Teacher Answer Key 2023 बिहार 1.70 लाख शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 25 और 26 अगस्त 2023 को हुआ था। यह परीक्षा सभी दिनों में दो पालियों में आय ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क। BPSC Teacher Answer Key 2023: बिहार में 1.70 लाख से अधिक शिक्षक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से परीक्षा का आयोजन भी किया गया था। वहीं, अब परीक्षार्थी बड़ी बेसब्री से आंसर-की राह देख रहे हैं, जिससे वे अपने स्कोर का अनुमान लगा सके। हालांकि, अभी तक आयोग ने इस संबंध में कोई सूचना तो जारी नहीं की है कि अस्थायी उत्तरकुंजी कब रिलीज की जाएगी। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि बीपीएससी जल्द ही प्रोविजनल आंसर-की रिलीज कर दी जाएगी।
इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि उत्तरकुंजी अगले सप्ताह जारी हो सकती है। अब चूंकि BPSC की ओर से कोई ऑफिशियल सूचना इस संबंध में रिलीज नहीं की गई है तो कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाकर ही सटीक डेट की जांच कर सकते हैं।
BPSC Teacher Answer Key 2023: दो पालियों में हुई थी परीक्षा
बिहार 1.70 लाख शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 24, 25 और 26 अगस्त, 2023 को हुआ था। यह परीक्षा सभी दिनों में दो पालियों में आयोजित की गई थी। इसके तहत सुबह की शिफ्ट सुबह 10 बजे से सुबह से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके उम्मीदवार अपनी उत्तरकुंजी की जांच कर सकते हैं।
BPSC Teacher Answer Key 2023: बिहार 1.70 लाख शिक्षक भर्ती परीक्षा आंसर-की को ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
सबसे पहले उम्मीदवारों को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर https://www.bpsc.bih.nic.in/ जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जहां लिखा है BPSC Teacher Answer Key 2023। अब BPSC Teacher Answer Key 2023 की एक PDF फाइल खुलेगी।
आंसर की चेक करें और इसे डाउनलोड करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।