Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC 70th Main Exam 2025 Date: बीपीएससी 70वीं सीसीई मेन एग्जाम शेड्यूल जारी, कल से भरें एप्लीकेशन फॉर्म

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 08:46 AM (IST)

    जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार 26 अप्रैल 2025 को सामान्य अध्ययन प्रथम और 28 अप्रैल 2025 को सामान्य अध्ययन सेकेंड पेपर का आयोजन किया जाएगा। 29 अप्रैल 2025 को एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित ऐच्छिक विषय का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित ऐच्छिक सब्जेक्ट का पेपर होगा। पूरा शेड्यूल वेबसाइट पर देख सकते हैं।

    Hero Image
    BPSC 70th Main Exam 2025 Date: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ परीक्षा का पूरा कार्यक्रम

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 70वीं सीसीई मेन एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 25 से 30 अप्रैल, 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन सिंगल और डबल दोनों ही शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा तिथियों की जांच करने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.inपर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा 2025 कार्यक्रम के संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया गया है। इसके मुताबिक, 25 अप्रैल, 2025 को सुबह 9 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक सामान्य हिंदी का पेपर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद, दोपहर 2 से 5 बजे तक निबंध की परीक्षा होगी। भर्ती परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

    - 26 अप्रैल, 2025 को सामान्य अध्ययन प्रथम का पेपर सुबह की शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। 

    - 28 अप्रैल, 2025 को सामान्य अध्ययन सेकेंड का पेपर सुबह 10 से 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। 

    - 29 अप्रैल, 2025 को एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित ऐच्छिक विषय का एग्जाम 

    होगा। 

    - 29 अप्रैल, 2025 को सेकेंड में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से संबंधित एक ऐच्छिक विषय से पेपर होगा। 

    - 30 अप्रैल, 2025 को वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित ऐच्छिक सब्जेक्ट का पेपर होगा। 

    BPSC 70th CCE Main Exam Date: 21 फरवरी से भरें एप्लीकेशन फॉर्म

    बिहार एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 21 फरवरी, 2025 से भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स 17 मार्च, 2025 तक परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि, वे इससे जुड़े दिशा-निर्देशों को पहले पढ़ लें, क्योंकि अगर अवोदन पत्र में कोई गड़बड़ी पकड़ में आती है तो फिर आवेदन पत्र मान्य नहीं किया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। इस भर्ती परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आवेदकों को वेबसाइट पर विजिट  कर सकते हैं। 

    BPSC 70th CCE Prelim Result 2025: bpsc.bih.nic.in पर जारी हुआ परीक्षा परिणाम 

    बिहार एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम हाल ही में आयोग की ओर से जारी किया गया था। यह नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए गए थे। परीक्षा में 21,581 कैंडिडेट्स ने सफलता पाई है।