विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BPSC 68th Prelims 2023: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा के संबंध में अहम सूचना जारी, अभ्यर्थी करें चेक

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Sat, 21 Jan 2023 09:19 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2023 09:24 AM (IST)

BPSC 68th Prelims 2023 बीपीएससी ने अपात्र उम्मीदवारों को अपनी अयोग्यता पर आपत्तियां उठाने का मौका दिया हैं। इसके तहत ...और पढ़ें

बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा के संबंध में अहम सूचना जारी हुई है।
बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा के संबंध में अहम सूचना जारी हुई है।

एजुकेशन डेस्क। BPSC 68th Prelims 2023: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा के संबंध में अहम सूचना  जारी हुई है। बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission, BPSC) ने 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (68th Combined (Preliminary) Competitive Examination) 2023 ने ऐसे उम्मीदवारों की सूची रिलीज की है, जो इस परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। आयोग ने परीक्षा के लिए अपात्र अभ्यर्थियों की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर रिलीज की है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस सूची की जांच कर सकते हैं।

771 अभ्यर्थी हैं अपात्र 

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस लिस्ट में 771 अभ्यर्थी हैं, जो इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए निर्धारित एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा नहीं कर रहे थे। इसलिए इनको परीक्षा के पात्र नहीं पाया गया है।

अपात्र उम्मीदवारों के पास है एक मौका

बीपीएससी ने अपात्र उम्मीदवारों को अपनी अयोग्यता पर आपत्तियां उठाने का मौका दिया हैं। इसके तहत अभ्यर्थी 27 जनवरी, 2023 तक निम्नलिखित ईमेल पते bpscpat-bih@nic.in पर साक्ष्य और प्रमाण के साथ ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं।

इस दिन होगी परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 जनवरी को समाप्त हो गई थी। हालांकि इसके पहले आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर, 2022 तक थी लेकिन बाद में बीपीएससी ने इसे आगे बढ़ा दिया गया था। 

ये है परीक्षा का शेड्यूल  

बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, बीपीएससी 68वीं परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा 12 फरवरी 2023 को आयोजित होगी। रिजल्ट 27 मार्च 2023 को जारी किया जाएगा। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। मेंस एग्जाम 12 मई 2023 को आयोजित होगा। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 26 जुलाई 2023 को जारी किया जायेगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा। साक्षात्कार 11 अगस्त 2023 को और फाइनल रिजल्ट नौ अक्टूबर 2023 को जारी किया जाएगा।