BPSC 68th Main Exam Date 2023: बीपीएससी 68वीं मुख्य परीक्षा शेड्यूल जारी, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 68th Main Exam Date 2023 निबंध और वैकल्पिक विषयों की परीक्षा 18 मई 2023 को आयोजित की जाएगी। सामान्य अध्ययन पेपर II की परीक्षा 17 मई 2023 को सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

एजुकेशन डेस्क। BPSC 68th Combined Main Exam Date 2023: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने 68वीं मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 12 मई, 2023 से 18 मई, 2023 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में, वे सभी उम्मीदवार भाग लेंगे, जिन्होंने 68वीं संयुक्त प्रारंभिक (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से bpsc.bih.nic.in पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
बिहार 68वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा का शेड्यूल पढ़ने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
जारी संक्षिप्त नोटिस के अनुसार आयोग 68वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 12 मई से 18 मई 2023 तक होगा। सामान्य अध्ययन के पेपर I की परीक्षा बारह मई को सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। सामान्य हिंदी की परीक्षा भी उसी दिन, यानी 12 मई, 2023 को दोपहर 02.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। निबंध और वैकल्पिक विषयों की परीक्षा 18 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। सामान्य अध्ययन पेपर II की परीक्षा 17 मई, 2023 को सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
BPSC 68th Main Exam Admit Card 2023: कब रिलीज होंगे एडमिट कार्ड
बिहार लोक आयोग ने 68वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में भी अपडेट जारी किया है। इसके मुताबिक, आयोग परीक्षा शुरू होने से ठीक एक सप्ताह पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव करेगा। उम्मीदवार, होम पेज पर एक्टिव लिंक पर क्लिक करके अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करने के बाद आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।