Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar TRE Result 2023: बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, इस तारीख तक घोषित हो सकते हैं नतीजे

    Bihar TRE Result 2023 बीपीएससी शिक्षक भर्ती रिजल्ट की डेट और टाइम को लेकर आयोग ने सूचना जारी नहीं की गई है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर विजिट कर सकते हैं जिससे उन्हें ताजा जानकारी प्राप्त हो सके। इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 24 25 और 26 अगस्त 2023 को किया गया था।

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Sat, 07 Oct 2023 01:20 PM (IST)
    Hero Image
    Bihar TRE Result 2023: बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट जल्द जारी होगा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। BPSC TRE Result 2023: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। अगले सप्ताह नतीजों का एलान हो सकता हैं। दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी थी कि परिणाम अक्टूबर के मध्य में जारी हो सकते हैं। इसी आधार पर संभावना जताई जा रही है कि परिणाम अगले सप्ताह घोषित हो सकते हैं। अध्यक्ष का यह पोस्ट अभ्यर्थी नीचे देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, बीपीएससी शिक्षक भर्ती रिजल्ट की डेट और टाइम को लेकर आयोग ने सूचना जारी नहीं की गई है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर विजिट कर सकते हैं, जिससे उन्हें ताजा जानकारी प्राप्त हो सके।

    Bihar TRE Result 2023: बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    बिहार शिक्षक भर्ती रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर बीपीएससी शिक्षक भर्ती रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब संभव है कि आपके सामने पीडीएफ खुलकर प्रदर्शित हो जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी आपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। इसके बाद चाहें तो कैंडिडेट्स रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं।

    अगस्त में हुई थी परीक्षा

    बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से प्राथमिक, उच्च और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 1.70 हजार पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 24, 25 और 26 अगस्त 2023 को किया गया था। इसके बाद, परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की गई थी। वहीं, अब उम्मीदवारों को नतीजे जारी होने का इंतजार है। बीपीएससी शिक्षक भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: NVS Admission: नवोदय विद्यालयों में कैसे मिलता है एडमिशन, क्या मांगी जाती है योग्यता, जानिए पूरी डिटेल