विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar STET 2025: बिहार एसटीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, यहां देखें आवेदन करने के लिए पूरी जानकारी

Published: Fri, 19 Sep 2025 09:37 AM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2025 09:35 AM (IST)

माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार Bihar STET 2025 ...और पढ़ें

Bihar STET 2025: 27 सितंबर आवेदन करने की अंतिम तिथि।
Bihar STET 2025: 27 सितंबर आवेदन करने की अंतिम तिथि।

HighLights

  1. बिहार एसटीईटी के लिए आवेदन आज से शुरू।
  2. आवेदन करने के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर व बीएड अनिवार्य।
  3. न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार Bihar STET 2025 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आज से एसटीईटी परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बिहार विद्यालय समिति की ओर यह परीक्षा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में पढ़ाये जाने वाले विषयों के लिए आयोजित कराई जाती है। ऐसे में यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो आप 19 सितंबर से लेकर 27 सितंबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या स्नातकोत्तर में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हो। इसके अलावा, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड की डिग्री पूरी की हो। साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष, सामान्य वर्ग की महिला और ओबीसी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

परीक्षा पैटर्न

लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से विषय वस्तु से 100 अंकों के प्रश्न और शिक्षण कला एवं अन्य दक्षता विषय से 50 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर-1 यानी माध्यमिक परीक्षा के लिए स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम पर आधारित प्रश्न और पेपर-2 यानी उच्च माध्यमिक के लिए स्नातक (प्रतिष्ठा) स्तरीय पाठ्यक्रम पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान भी करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को पेपर-1 के लिए 960 रुपये और पेपर-2 के लिए 1440 रुपये परीक्षा शुल्क के रूप में जमा करना होगा। इसके अतिरिक्त एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को पेपर-1 के लिए 760 रुपये और पेपर-2 के लिए 1140 रुपये जमा करने होंगे। 

यह भी पढ़ें: IBPS PO Prelims Result 2025: जल्द ही जारी होगा पीओ परीक्षा का रिजल्ट, यहां ibps.in से कर सकेंगे डाउनलोड