Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar STET 2024: बिहार एसटीईटी तृतीय डमी एडमिट कार्ड हुए जारी, bsebstet2024.com से कर सकते हैं डाउनलोड

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 31 Jan 2024 05:57 PM (IST)

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आज यानी 31 जनवरी 2024 को एसटीईटी एग्जाम 2024 के लिए तृतीय डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड का लिंक 8 फरवरी 2024 तक उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी तृतीय डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके जानकारी चेक कर सकते हैं और इसमें तय तिथियों में संशोधन भी कर सकते हैं।

    Hero Image
    Bihar STET 2024: तृतीय डमी एडमिट कार्ड जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर आज यानी 31 जनवरी 2024 को उम्मीदवारों के लिए तृतीय डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभ्यर्थी आज से तीसरा डमी एडमिट कार्ड BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet2024.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड का लिंक 8 फरवरी 2024 तक एक्टिवेट रहेगा।

    Bihar STET Dummy Admit Card 2024: एडमिट कार्ड में कर सकते हैं सुधार

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी उसमें अपनी सभी जानकारी को अच्छे से चेक कर लें। अगर उसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि हो अभ्यर्थी 8 फरवरी 2024 तक उसमें त्रुटि सुधार कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में संशोधन यूजर आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करके किया जा सकता है।

    Bihar STET Admit Card 2024: इस तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र

    • बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको यूजर आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
    • अब आपका डमी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
    • इसके बाद आप इसे डाउनलोड करके इसको सेव कर सकते हैं और जानकारी चेक कर सकते हैं।

    Bihar STET Admit Card 2024 Direct Link

    अभ्यर्थी ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड में त्रुटि सुधार का यह अंतिम मौका है। इसके बाद किसी भी प्रकार के संशोधन का दावा मान्य नहीं होगा और आगे की जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।

    Bihar STET 2024: फाइनल एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पूर्व होंगे जारी

    तृतीय डमी एडमिट कार्ड में सुधार के बाद अब अभ्यर्थियों को फाइनल एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। फाइनल एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पूर्व जारी होंगे जिसे अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मांगी गयी डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम का आयोजन 1 मार्च से 20 मार्च 2024 तक किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- UP NHM CHO 2024: उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 5582 पदों की नई भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 7 फरवरी तक