विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar School News 2020: सरकारी स्कूलों के 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को निःशुल्क फेस मास्क मुहैया कराएगी बिहार सरकार, पढ़ें डिटेल

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Wed, 30 Dec 2020 07:43 PM (GMT+05:30)

Bihar School News 2020 राज्य के शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 ...और पढ़ें

Bihar School News 2020: बिहार में कक्षा 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स
Bihar School News 2020: बिहार में कक्षा 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स

Bihar School News 2020: बिहार में कक्षा 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए सभी स्कूलों को 4 जनवरी, 2021 से फिर से खोलने की तैयारी है। इसे लेकर राज्य भर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कोरोना वायरस महामारी से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। वहीं, बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9 से 12 तक के प्रत्येक स्टूडेंट को महामारी से सुरक्षा उपायों के एक भाग के तौर पर, दो फेस मास्क प्रदान करने का निर्णय लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य सरकार ने 73 लाख से अधिक फेस मास्क खरीदने की तैयारी कर ली है।

राज्य के शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 36.61 लाख स्टूडेंट्स नामांकित हैं, जिनमें से 3.17 लाख स्टूडेंट्स राजधानी पटना से हैं। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि हमने सरकारी स्कूलों में आवश्यक फेस मास्क की मात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक जिले की कक्षावार नामांकन सूची जारी की है। पिछले एकेडमिक ईयर में एडमिशन के डेटा के आधार पर, हमने गणना की है कि राज्य के 38 जिलों में कक्षा 9 से 12 तक में 36,61,942 छात्र नामांकित हैं। हर छात्र को दो फेस मास्क निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। इसे पूरा करने के लिए 73 लाख से अधिक फेस मास्क की आवश्यकता होगी।

प्रधान सचिव की ओर से जानकारी दी गई कि सभी जिला शिक्षा कार्यालयों (डीईओ) को निर्देश दिया गया है कि जीविका समूह से 31 दिसंबर तक आवश्यक मात्रा में फेस मास्क खरीदे जाएं और प्रतिपूर्ति के लिए शिक्षा विभाग कार्यालय में चालान प्रस्तुत करने को कहा गया है। जानकारी के मुताबिक, सभी डीईओ को 4 जनवरी, 2021 से पहले माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में मास्क का वितरण सुनिश्चित करना है।

 

 

Attachments area