Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Sakshamta Result 2024: बिहार सक्षमता परीक्षा परिणाम हुआ घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से फौरन कर लें चेक

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 08:22 AM (IST)

    बिहार सक्षमता परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स को रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करना होगा। इसके बाद नतीजे आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे। अब अभ्यर्थी चाहें तो उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षा 26 फरवरी 2024 से लेकर 1 और 06 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी।

    Hero Image
    Bihar Sakshamta Result 2024: बिहार सक्षमता परीक्षा परिणाम हुआ घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से फौरन कर लें चेक

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार सक्षमता परीक्षा परिणाम 2024 घोषित कर दिया गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने BSEB Sakshamta Exam के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जारी कर दिए हैं। एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करना होगा। इसके बाद, वे नतीजो क जांच कर सकेंगे। अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके या फिर डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक करें नतीजे 

    BSEB Bihar Sakshamta Exam Result 2024: इन तिथियों में हुई थी परीक्षा  

    बिहार सक्षमता परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी से 1 मार्च और 6 मार्च 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी 19 मार्च को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो भी उसी दिन खोली गई थी। इसके बाद कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्शन उठाने का मौका दिया गया था। आपत्ति दर्ज कराने के बाद एक्सपर्ट पैनल से इन आपत्तियों पर विचार करने के बाद अब फाइनली नतीजो का एलान कर दिया गया है, जिसे अब उम्मीदवार पोर्टल पर रिजल्ट देख सकते हैं। 

    BSEB Bihar Sakshamta Result 2024: बीएसईबी सक्षमता परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    बीएसईबी सक्षमता परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाना होगा। अब होम पेज पर उपलब्ध बीएसईबी बिहार सक्षमता परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा। परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

    यह भी पढ़ें: Bihar Board 10th Result 2024: आज या फिर संडे को आएगा रिजल्ट, चेक कर लें अपडेट, टॉपर्स को मिलेंगे ये प्राइज