Bihar Police Enforcement SI 2019: बिहार पुलिस इंफोर्समेंट SI सेलेक्शन लेटर का इंतजार आज खत्म, इस वक्त होगा रिलीज
Bihar Police Enforcement SI 2019 बिहार पुलिस इंफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर सेलेक्शन लेटर डाउनलोड करने के लिए आवेदन प्रक्रिया दिसंबर 2019 से शुरू हुई थी औ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Bihar Police Enforcement SI 2019: बिहार पुलिस इंफोर्समेंट सब-इंसपेक्टर पदों (Bihar Enforcement Sub-Inspector posts) के लिए सेलेक्शन लेटर का इंतजार आज खत्म होने वाला है। बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (Bihar Police Subordinate Services Commission, BPSSC) आज, 27 सितंबर, 2022 को इन पदों के लिए लेटर जारी कर देगा। यह लेटर आज सुबह 11 बजे आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर रिलीज किए जांएंगे। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस पत्र के लिए इंतजार कर रहे थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने चयन पत्र डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर या मोबाइल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके बिहार पुलिस इंफोर्समेंट एसआई 2019 कर सकते हैं।
इस लिंक पर क्लिक करके बिहार पुलिस इंफोर्समेंट सब-इंसपेक्टर सेलेक्शन लेटर कर पाएंगे डाउनलोड
Bihar Police Enforcement SI 2019 selection letter: बिहार पुलिस इंफोर्समेंट SI सेलेक्शन लेटर डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें डाउनलोड
बिहार पुलिस इंफोर्समेंट SI सेलेक्शन लेटर डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर Enforcement Sub-Inspector 2019 Selection Letter पर क्लिक करें। इसके बाद, अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें। चयन पत्र की जांच करें और डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इंफोर्समेंट सब-इंस्पेक्टर के कुल 212 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर नियुक्ति बिहार पुलिस ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के लिए की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 2019 में शुरू हुई थी। कैंडिडेट्स को दिसंबर 2019 से इन पदों के लिए अप्लाई करना था और एक महीने तक चली थी। वहीं इस पद से जुड़ी डिटेल्ड जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।